हरिद्वार। चारधाम यात्रा शुरू होने पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का निरंतर छापेमारी कार्यवाही जारी है। सहायक आयुक्त/जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी ने अवगत कराया है कि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन हरिद्वार ने सुरक्षित एवं मानकों के अनुरूप खाद्य पदार्थाै की उपलब्धता को सुनिश्चित करने हेतु होटलों ढाबों, निर्माण ईकाईयो एवं फुटकर विक्रय प्रतिष्ठानों में सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया। महिमानंद जोशी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा की संयुक्त टीम जिसमें वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी ,दिलीप जैन,पवन कुमार एवं कपिल देव शामिल रहे के द्वारा नेशनल हाईवे 58 पर जुर्से कन्ट्री से कोर कॉलेज रूडकी तक स्थित कुल 11कैन्टीन,रेस्टोरेंट एवं ढाबों का निरीक्षण किया। प्रयोगशाला जांच हेतु कुल 02नमूने लिये गये।मौके पर 1किलो खुली हल्दी पाउडर तथा 1किलो खुला लाल मिर्च पाउडर को एक्सपायरी डेट व निर्माण तिथि अंकित न होने के कारण तथा नेशनल हाईवे 58,नया गांव बहदराबाद पर स्थित कैंटीन से दुर्गंध युक्त 4.5किलों उबले काले चने को मौके पर जब्त कर नष्ट कराया गया।मौके पर अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों में खाद्य पदार्थों का निर्माण करने,दुर्गंध युक्त खाद्य पदार्थों का संग्रह एवं विक्रय करने तथा खुली डस्टबिन का प्रयोग करने तथा अनिवार्य दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर 4 खाद्य कारोबारकर्ताओं को मौके पर नोटिस जारी किया गया तथा पायी गयी गम्भीर अनियमितताओं के कारण नेशनल हाईवे 58नया गांव बहदराबाद कैंटीन के विरूद्ध शीघ्र ही खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत कार्यवाही की जायेगी। 2ढाबा संचालकों को फूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड प्रदर्शित न किये जाने पर मौके नोटिस जारी किया गया। गत 25 मई को खाद्य विभाग की 3टीमों द्वारा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी,दिलीप जैन द्वारा सिडकुल रोशनाबाद में स्थित खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर प्रयोगशाला जांच हेतु खुला पनीर के-02 नमूने लिये गये तथा फूड लाईसेंस मौके पर प्रस्तुत न करने पर 2खाद्य कारोबारकर्ताओं को नोटिस जारी किया गया।खाद्य सुरक्षा अधिकारी ,पवन कुमार के नेतृत्व में हर की पैडी,भूपतवाला,रानीपुर मोड,कनखल क्षेत्र में स्थित रेस्टोरेंट ,ऑन लाईन ई कॉमर्स स्टोरों व रिटेल स्टोरों का निरीक्षण किया गया।प्रयोगशाला जांच हेतु सरसों तेल का 01तथा सूजी का 01 नमूना लिया गया तथा अनिवार्य दस्तावेज मौके पर प्रस्तुत न करने पर 1खाद्य कारोबारकर्ता को नोटिस जारी किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ,कपिल देव के नेतृत्व में पुहाना व झबरेडा में स्थित कैंटीन व रिटेल दुकानों का निरीक्षण किया गया।प्रयोगशाला जांच हेतु खाद्य तेल के-02 तथा खुला धनिया पाउडर का 01नमूना लिया गया तथा निरीक्षण में पायी गयी अनियमितताओं के कारण 1 खाद्य कारोबारकर्ता को नोटिस जारी किया गया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *