हरिद्वार। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष अंकुर सैनी के संयोजन में सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के माध्यम से राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन प्रेषित कर पत्रकार हेम भट्ट पर हुई पुलिस कार्यवाही पर सवाल उठाते हुए तत्काल रिहा करने की मांग की है।अंकुर सैनी ने कहा कि सवाल पूछना,सरकार की उपब्धियों के साथ सरकार की गलत नीतियों को छापना पत्रकार का काम है।उन्होंने कहा कि पत्रकार हेम भट्ट पर पुलिस ने जल्दबाजी में कार्यवाही करते हुए उन्हें अपना पक्ष रखने का भी मौका नहीं दिया।उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर हेम भट्ट को न्याय दिया जाए।वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक शर्मा,हिमांशु बहुगुणा ने कहा कि प्रदेश मे पत्रकारों की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए।पत्रकारों पर नियमों के दायरे में रहकर कार्यवाही की जाए। महासचिव उत्कर्ष वालिया,आर्यनगर ब्लॉक अध्यक्ष यश शर्मा,महानगर अध्यक्ष आईटी सेल उदित विद्याकुल एवं नितिन तेश्वर ने कहा कि सरकार को पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।उन्होंने कहा कि प्रश्न पूछने पर पत्रकार पर कार्रवाई गलत है।युवा कांग्रेस इसका विरोध करती है।ज्ञापन प्रेषित करने वालों में जगदीप असवाल,राजेंद्र श्रीवास्तव,यशवंत सैनी, लक्की महाजन,मानु वालिया,गौतम मौर्य,हेमंत चंचल,दीपक कोरी,आशु श्रीवास्तव,मणिकांत खन्ना, ऋषि,हरद्वारी लाल,शुभम विरमानी आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।इसके उपरांत कार्यकर्ताओं ने प्रेस क्लब को पत्र देकर पत्रकार हेम भट्ट की रिहाई के लिए आवाज उठाने की मांग की।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *