हरिद्वार। पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी और लगातार बढ़ रही महंगाई के विरोध में यूथ कांग्रेस के संयोजन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चंद्राचार्य चौक से शिवमूर्ति तक झोटा बुग्गी यात्रा निकाली।इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा एवं विधायक रवि बहादुर ने कहा कि सरकार महंगाई पर नियंत्रण नहीं कर पा रही है।पेट्रोल डीजल गैस के दाम लगातार बढ़ रहे हैं।जिससे जरूरत की तमाम जरूरी चीजें आम आदमी की पहुंच से बाहर हो रही हैं।महंगाई के कारण आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग में हताशा निराशा उत्पन्न हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार पेट्रोल,डीजल और गैस के दामों में की गयी बढ़ोतरी को तुरंत वापस लेकर देश की जनता को राहत दे।जिला अध्यक्ष बालेश्वर सिंह एवं सोम त्यागी ने कहा कि सरकार पूंजीपतियों की कठपुतली बन गई है।महंगाई पर सरकार का कोई कंट्रोल नहीं है। सरकार पूंजीपतियों को लाभ देना बंद करे।वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी,राजबीर सिंह चौहान एवं रवीश भटीजा ने कहा कि महंगाई के कारण आम जनता को जीवन अस्त व्यस्त है। गरीब निर्धन परिवारों के लिए घर चलना भी मुश्किल हो गया है।बढ़ती महंगाई पर अंकुश लगाया जाए वरना कांग्रेस निरंतर विरोध प्रदर्शन जारी रखेगी।वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री विमला पांडे एवं सुनीता सिंह ने कहा कि महंगाई के कारण महिलाओं के लिए रसोई चलाना भी मुश्किल हो गया है। अरविंद शर्मा एवं सागर बेनीवाल ने कहा कि रोजमर्रा जरूरत की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं।बेरोजगारी भी नियंत्रण से बाहर हो रही है।सरकार को उचित कदम उठाते हुए महंगाई को नियंत्रित करे।इस दौरान संजय सैनी,मेहरबान खान,विकास चंद्रा,राकेश राजपूत ,राजेंद्र,सार्थक ठाकुर,वसीम सलमानी,रेखा प्रजापति,अशोक दीवान,कैलाश प्रधान,गौरव चौहान ,सागर बेनीवाल,मनोज जाटव,दीपक कोरी,राव मोइन,दिनेश पुंडीर,अरविंद शर्मा,सौरभ सैनी, संजय राणा,राहुल चौहान,जवाहर चावला,मोहित कुकरेजा,शिवम बाल्मीकि,राजू चित्कारा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।
