हरिद्वार। जिला प्रेस क्लब हरिद्वार रजि. की मध्य हरिद्वार स्थित बैठक में आगामी 30मई को मनाए जाने वाले पत्रकारिता दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया । तय किया गया कि कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान,पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दों तथा सामाजिक सरोकारों पर चर्चा की जाएगी।बैठक के दौरान पत्रकारों के साथ आए दिन होने वाले उत्पीड़न,शोषण एवं अभद्र व्यवहार के मामलों पर भी गंभीर चिंता व्यक्त की गई।बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष राकेश वालिया ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में कार्य कर रहे पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित किया जाना बेहद आवश्यक है।इसलिए सरकार से पत्रकार सुरक्षा आयोग के गठन की मांग उठाई गई,ताकि पत्रकारों की समस्याओं का प्रभावी समाधान हो सके और उन्हें सुरक्षित वातावरण मिल सके। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने पत्रकार एकता को मजबूत करने तथा पत्रकार हितों के लिए संगठित होकर कार्य करने का संकल्प भी लिया।बैठक के दौरान उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवनचंद्र खंडूड़ी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।उपस्थित पत्रकारों एवं पदाधिकारियों ने उनके योगदान को याद करते हुए दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।बैठक में मुख्य रूप से महामंत्री अनिल बिष्ट,मुमताज आलम खान,राकेश वर्मा,सुमित वर्मा,त्रिवेश जयमनी,अशोक पांडे,मोहन राजा,सनोज कश्यप,नईम कुरैशी,रोहित वर्मा,सद्दाम हुसैन, गणेश भट्ट,सर्वेंद्र कुमार,दीपक झा,भानू पाण्डेय,फुरकान अंसारी,मुनव्वर कुरैशी,मनोज कश्यप सहित सभी पदाधिकारी व सदस्य पत्रकार मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *