हरिद्वार। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन की बैठक कृषि उत्पादन मंडी समिति के सभागार में आयोजित की गयी।बी.पी.चौहान की अध्यक्षता और महामंत्री जे.पी चाहर के संचालन में आयोजित बैठक में प्रांतीय चुनाव प्रक्रिया को नियम विरुद्ध बताते हुए इसे चुनौती देने का फैसला किया गया।बैठक में प्रस्ताव पारित कर 9 जून को रुड़की में नियम विरुद्ध आहूत सभा को अवैध बताते हुए इसकी शिकायत उपनिबंधक,फर्म सोसाइटी एवं चिट्स सहित संबंधित को भेजने का निर्णय भी लिया गया है।बैठक में उप निबंधक के पर्यवेक्षण में चुनाव कराने और विधिवत चुनाव होने तक निवर्तमान कार्यकारिणी और कोष की गतिविधियों पर रोक लगाए जाने की मांग भी की गयी।जिला महामंत्री जेपी चाहर ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में प्रांतीय संरक्षक राम कुमार अग्रवाल,प्रांतीय कोषाध्यक्ष एमके अग्रवाल, प्रांत के क्षेत्रीय पर्यवेक्षक वीके गुप्ता,जोनल उपाध्यक्ष एलसी पाण्डेय आदि प्रांतीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित कर प्रांत से वार्ता करने का अधिकार दिया गया है। जेपी चाहर ने बताया कि बैठक के दौरान मई माह में जन्मे पेंशनर्स का सामूहिक जन्मदिन मनाया गया। दिल्ली में अखिल भारतीय संस्था द्वारा चिकित्सा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए डॉक्टरेट की मानद उपाधि से विभूषित पेंशनर एसपी चमोली को सम्मानित किया गया तथा पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी सहित संगठन के दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि दी गई।बैठक में जिलाध्यक्ष बीपी चौहान,वरिष्ठ उपाध्यक्ष एल.सी पाण्डेय,उपाध्यक्ष बीपी सिंह सैनी,सुखवंश सिंह,भूपेंद्र सिंह,एचसी पाण्डेय,आरके जोशी,मंजू सिंह,रामसरीख,रमेश पंत,मुकुल पाण्डेय,अतर सिंह,ममता बहुगुणा,विजयलक्ष्मी पोखरियाल,अरविंद कश्यप,विमलेश शर्मा,कुंअर सिंह,रमेश कुमार ,रेशम सिंह,एसपी चमोली आदि मौजूद रहे।
