हरिद्वार। सहायक श्रम आयुक्त,प्रशान्त कुमार, ने अवगत कराया है कि उनके द्वारा एवं श्रीमती मीनाक्षी भट्ट तथा अनिल कुमार पुरोहित,श्रम प्रवर्तन अधिकारी द्वारा सिडकुल हरिद्वार स्थित एक कंपनी में श्रमिकों के साथ कम्पनी की कैन्टीन में भोजन किया गया।श्रमिको के साथ भोजन के दौरान श्रमिक समस्याओं के संबन्ध में सवांद भी किया गया,भोजन की गुणवत्ता का भी जायजा लिया गया।सहायक श्रम आयुक्त,ने अवगत कराया कि जिलाधिकारी एवं श्रम आयुक्त तथा उप श्रम आयुक्त के निर्देशों के अनुपालन में श्रमिकों के साथ भोजन किया गया।श्रमिक समस्याओ के संबन्ध में चर्चा एवं संवाद किया गया,भविष्य में चरणबद्ध तरीके से सिडकुल स्थित विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों में आकस्मिक रूप से श्रमिकों के साथ कैन्टीन में भोजन तथा संवाद कर श्रमिक समस्याओं के संबन्ध में चर्चा कर उनका समाधान किया जायेगा,भोजन की गुणवत्ता भी देखी जायेगी। सभी श्रमिक भाईयों एवं बहनों से पुनः यह अपील की गई है,कि किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।यदि किसी प्रकार की कोई समस्या वेतन,आदि के संबन्ध में हो तो उसको लिखित रूप में श्रम कार्यालय रोशनाबाद में प्रस्तुत करें।वर्तमान में सिडकुल हरिद्वार क्षेत्र में औद्योगिक शान्ति बहाल है एवं समस्त औद्योगिक प्रतिष्ठानों में उत्पादन कार्य सुचारू रूप से गतिमान है।
