हरिद्वार। कुंभ मेला 2027 की तैयारियों के तहत चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति पर मेला प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है।कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों द्वारा नियमित स्थलीय निरीक्षण जारी हैं।मंगलवार को अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने बैरागी कैंप और दक्षद्वीप क्षेत्र का दौरा कर विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर कार्यदायी संस्थाओं को तय समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान अपर मेलाधिकारी ने बैरागी कैंप में जलापूर्ति व्यवस्था के लिए बनाए जा रहे ओवरहेड टैंक और आई-वेल निर्माण कार्य का जायजा लिया।इसके साथ ही दक्षद्वीप क्षेत्र में सड़क और पुल निर्माण योजनाओं का भी स्थलीय निरीक्षण किया गया।उन्होंने मायापुर स्कैप चैनल पर दक्षद्वीप और बैरागी कैंप को जोड़ने के लिए बनाए जा रहे पुल निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को बरसात से पहले पुल के पिलरों का निर्माण पूरा करते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर सम्पन्न करने के निर्देश दिए।उन्होंने यूपीसीएल के अधिकारियों को इस पुल के निकट से जा रही विद्युत लाइन को भी अविलंब शिफ्ट करने के भी निर्देश दिए।अपर मेलाधिकारी ने निर्माण स्थल पर पूरी क्षमता और तत्परता के साथ कार्य करने पर जोर देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की देरी को गंभीरता से लिया जाएगा।अधिकारियों ने बताया कि 60मीटर स्पान वाले बो-स्ट्रिंग स्टील गर्डर डबल लेन पुल की कुल स्वीकृत लागत 1246.09लाख रुपये है।पुल के दोनों ओर एप्रोच रोड का निर्माण भी किया जाएगा।इस पुल के बनने से दक्षद्वीप क्षेत्र में विकसित की जा रही पार्किंग सीधे बैरागी कैंप से जुड़ जाएगी,जिससे कुंभ मेला और अन्य प्रमुख अवसरों पर श्रद्धालुओं को आवागमन के लिए अलग एवं सुगम मार्ग उपलब्ध हो सकेगा।दौरे के दौरान अपर मेलाधिकारी ने कनखल क्षेत्र के स्थानीय निवासियों से मुलाकात कर कुंभ तैयारियों और निर्माण कार्यों को लेकर उनका फीडबैक भी लिया।स्थानीय लोगों के आग्रह पर उन्होंने दरिद्र भंजन घाट जाने वाले मार्ग का सुधार कराए जाने के संबंध में अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।इस अवसर पर पेयजल निगम,लोक निर्माण विभाग और तकनीकी सेल के अधिकारी भी मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *