हरिद्वार। सहायक श्रम आयुक्त प्रशांत कुमार ने अवगत कराया है कि जनपद-हरिद्वार में अवस्थित विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों के संविदा श्रमिकों के मध्य वेतन बढ़ौतरी को लेकर भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही थी।जिसकें संबंध में लगभग 25औधोगिक प्रतिष्ठानों के श्रमिकों द्वारा वेतन बढ़ौतरी तथा अन्य मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन आदि किया जा रहा था।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा त्वरित रूप से सिडकुल क्षेत्र के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित करते हुए श्रमिकों की समस्याओं एवं धरना आदि के तत्काल निस्तारण हेतु निर्देश के बाद उप श्रम आयुक्त एवं सहायक श्रम आयुक्त द्वारा दोनो पक्षों के मध्य सौहार्दपूर्ण वातावरण में वार्ता कराकर सभी समस्याओ का त्वरित हल किया गया।श्रमिकों मे वेतन बढ़ौतरी की भ्रम एवं अफवाह की स्थिति दूर कर उन्हे राज्य सरकार द्वारा निर्गत वेतन तथा परिवर्तनीय महंगाई भत्ते के सम्बन्ध में स्थिति स्पष्ट की गयी।श्रमिकों की सभी समस्याओं का निस्तारण करते हुए दोनो पक्षों के मध्य समझौता कराया गया।श्रमिकों मे भ्रम की स्थिति को दूर करने के लिए नियमित रूप से हरिद्वार क्षेत्र के विभिन्न श्रमिकों से संवाद करते हुए लगातार वार्ता की गई। सभी श्रमिकों को राज्य सरकार के द्वारा नोन इंजीनियरिंग उद्योगो में महगाई भत्ते की बढ़ौतरी एंव न्यूनतम वेतन के सम्बन्ध में और साथ ही इंजीनियरिंग उद्यौगो में दिनांक-01.04.2026 से पुनरक्षित न्यूनतम वेतन के सम्बन्ध में श्रमिकों को जागरूक करने तथा भ्रम की स्थिति दूर करने हेतु प्रेस नोट तथा विडियों फुटेज जारी कर जानकारीयां भी प्रदान की गयी है और प्राप्त शिकायतों का भी त्वरित निस्तारण किया गया है। यदि किसी श्रमिक को वेतन के सम्बन्ध में कोई भी समस्या/शिकायत होती है तो वह सबसे पहले विभाग के संज्ञान में प्रकरण को लाए ताकि विभाग द्वारा समयान्तर्गत उसका निस्तारण किया जा सके।वर्तमान में सभी श्रमिक समस्याओं का हल निकालकर उनका कुशलता पूर्वक समाधान निकाल लिया गया है कही कोई धरना प्रदर्शन वर्तमान मे नही है तथा सभी प्रतिष्ठानों में श्रमिक कुशलता पूर्वक अपना कार्य कर रहे है।वर्तमान मे सिडकुल क्षेत्र मे औद्योगिक शान्ति बनी हुई है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *