हरिद्वार। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल सोमवार को अचानक चैनराय जिला महिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया।इस दौरान अस्पताल में साफ-सफाई और व्यवस्थाओं की स्थिति संतोषजनक नही मिलने पर मंत्री ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। संबंधित अधिकारियों को जमकर फटकार लगाते हुए सुधार के निर्देश दिए।सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री एक निजी कार्यक्रम के सिलसिले में हरिद्वार पहुंचे थे।इसी दौरान वह बिना पूर्व सूचना के अस्पताल पहुंच गए।निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में स्वच्छता व्यवस्था,रखरखाव और अन्य व्यवस्थाओं में कई कमियां सामने आईं।इस पर मंत्री ने अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए। स्वास्थ्य मंत्री ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि राज्य के सभी सरकारी और गैरसरकारी अस्पतालों में स्वच्छता और मरीजों की सुविधाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जाए । उन्होंने कहा कि अस्पतालों में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाएगी।संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अस्पताल परिसरों में साफ-सफाई,बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और मरीजों के लिए सुचारु व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं,ताकि जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।उन्होंने उपचाराधीन मरीजों और उनके तीमारदारों से बातचीत कर मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली।अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि मरीजों के लिए समयबद्ध उपचार ,आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता और स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित किया जाए।अस्पतालों में स्वच्छता और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। प्रदेशवासियों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *