हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में पार्टी की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने की।बैठक में मुख्य वक्ता के रूप भाजपा जिला सह प्रभारी दीपक धमीजा रहे।बैठक का संचालन जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट और संजीव चौधरी ने किया।मासिक बैठक में इस माह हुए कार्यों की समीक्षा की गई और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा हुई।जिला सह प्रभारी दीपक धमीजा ने मंडल अध्यक्षों और मंडल प्रभारी से मडलों में हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग,मन की बात तथा अन्य कार्यक्रमों के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि मंडल अध्यक्षों को लगातार बूथ पर होने वाले कार्यक्रमों के बारे में समीक्षा करनी है।मन की बात कार्यक्रम को प्रत्येक बूथ पर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के दिशा निर्देशन में सुनकर सरल ऐप पर अपलोड करना है।उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दिशा निर्देशन में प्रत्येक माह बूथ स्तर,मंडल स्तर,और जिला स्तर पर संगठनात्मक बैठकों का आयोजन अनिवार्य किया जा रहा है,और प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को सभी कार्यकर्ताओं को मन की बात को सुनना है।बैठक में जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि संगठन की दृष्टि से जिला हरिद्वार भाजपा के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण जिला है।जिसके अंतर्गत पांच विधानसभा की सीट आती है।सभी को मिलकर इन पांचो विधानसभा सीटों को विधानसभा चुनाव 2027 में अच्छे अंतर से जीतना है।इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक जाकर कार्य करना होगा।लोकहित की नीतियों को जन-जन तक पहुंचना है। उत्तराखंड की भाजपा की पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार ने गरीबों,किसानों,युवाओं,पिछड़ों अनुसूचित वर्ग सहित सभी वर्गों के लिए कार्य किया है।विगत पांच वर्षों में सबसे ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी देने का काम किया है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक संकट के कारण उत्पन्न आर्थिक स्थिति से मुकाबला करने हेतु देश की जनता से मितव्ययता की अपील की है।सभी कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री की अपील का अनुसरण करते हुए जनजागृति करनी है।बैठक में पूर्व विधायक संजय गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष तरुण नय्यर,सीमा चौहान,आशु चौधरी,संदीप अग्रवाल,निपेंद्र सिंह, प्रीति गुप्ता,जसबीर बसेड़ा,तेलुराम प्रधान,एजाज हसन,रितु ठाकुर,भूप सिंह,अमरीश सैनी,मनोज गौतम,मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र चौहान,नकली राम सैनी,लक्ष्मण सिंह नागर,अरविंद कुशवाहा,रीता सैनी,प्रताप प्रधान ,विपिन शर्मा,प्रशांत शर्मा,तुसंक भट्ट,गौरव वर्मा,भूपेंद्र सिंह सतीश कुमार विवेक चौहान,संदीप शर्मा,राजेश गुप्ता,पृथ्वी सिंह राणा,पारुल चौहान,संदीप कुमार,अभिनंदन गुप्ता,वरुण वशिष्ठ,सहित भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
