हरिद्वार। जमीन मालिक एवं आवासीय प्लाट खरीद कर बेचने वालो के उपजे विवाद के बीच जमीन खरीद कर मकान निर्माण करने वाले स्वामियों ने गुरूवार को प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान मतभेद को लेकर प्लाट वापस दिए जाने की मांग की है।लक्सर मार्ग द्धिपुरम कॉलोनी निवासी शैलेश शर्मा,मनोज चौधरी,तरुण शर्मा,जसवीर सिंह,मनोज कुमार,मोहनलाल, मोहित कुमार,शिव प्रकाश,नीलम चौधरी,पुनीत शर्मा आदि ने प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि 3वर्ष पूर्व मकान निर्माण को लेकर जमीन खरीदी थी।रजिस्ट्री और दाखिल खारिज सभी नियमों के तहत कराई थी।लेकिन जमीन बेचने एवं जमीन को खरीद कर कॉलोनी काटने वाले दोनों लोगों के बीच रास्ते को लेकर विवाद हो गया।जिसके चलते निर्माण कार्य रोक दिए गए है।दोनों के बीच विवाद उत्पन्न होनेे की शिकायतों के बाद शासन प्रशासन द्वारा निर्माण कार्य रोक दिया गया है।25से 30लोगों द्वारा प्लाट खरीदे गए थे।विवाद के कारण निर्माण रोक दिए जाने से सभी मानसिक परेशानी से जूझ रहे है।विवाद को हल करने के लिए जिला अधिकारी को भी पूरे मामले की जानकारी दी गई है।शैलेश शर्मा एवं मनोज चौधरी ने कहा कि शासन प्रशासन को निष्पक्ष जांच कर लोगों को न्याय दिलाना चाहिए।लोगों का कहना है कि हमारे प्लाट वापस दिलाया जाए।रास्ते का विवाद उत्पन्न कर लोगों को परेशान किया जा रहा है।न्याय की गुहार लगाते हएु उन्होंने बताया कि कटारपुर महिंद्रा एजेंसी के पास प्लाटिंग की गई थी।लेकिन जमीन बेचने वाले एवं जमीन खरीद कर प्लाटिंग करने वाले दोनों लोगों के बीच विवाद होने का खामियाजा प्लॉट खरीदने वाले लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
