हरिद्वार। राष्ट्रीय सनातनी संगठन ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रदीप सैनी ने राजा भगीरथ के नाम पर हरिद्वार में भव्य घाट और उनकी प्रतिमा स्थापित करने तथा भगीरथ बिंदु को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग की है। प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान राष्ट्रीय सनातनी संगठन की और से इस संबंध में 111मीटर लंबा मांग पत्र भी जारी किया।संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज सैनी ने कहा कि महाराजा भगीरथ कठोर तपस्या करके गंगा को धरती पर लाए थे।लेकिन उनके योगदान को वह सम्मान नहीं मिला पाया,जिसके वे हकदार हैं।इसलिए ट्रस्ट ने हरिद्वार में उनके नाम पर भव्य घाट और प्रतिमा स्थापित करने तथा भगीरथ बिंदु को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग उठाई है।मांग पत्र जारी करते हुए उन्होंने कहा कि मांग पत्र पर 10हजार से अधिक सनातनियों के हस्ताक्षर कराने के बाद इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपा जाएगा।उन्होंने बताया कि बीएचईएल सैनी समाज,मां भगवती जन सेना समिति,शिव कल्याण जन सेवा समिति समेत कई संस्थानों और समाज ने मांग पत्र पर हस्ताक्षर कर सगठन को समर्थन दिया है। वार्ता में राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज सैनी,राष्ट्रीय संरक्षक राजेन्द्र मौर्य,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आचार्य प्राणनाथ(संजय सैनी),प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप शर्मा,कार्यालय प्रमुख प्रीति देवी मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *