जालंधर ,14  मई । जालंधर शहर की लेखिका सीमा आनंद चोपड़ा द्वारा रचित कॉफी-टेबल बुक ‘टाइमलेस-ट्रेल्स हाल ही में राजस्थान की उपमुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री दीया कुमारी को लेखिका ने भेंट की।
यह पुस्तक सुंदर चित्रों और शोधपरक लेखों के माध्यम से विरासत को संरक्षित करने का एक शानदार प्रयास है। ‘टाइमलेस ट्रेल्स पुस्तक में अनेक ऐसे भाग हैं, जो भारत एवं ब्रिटेन की समृद्ध विरासत, इतिहास एवं संस्कृति को इतने रोचक ढंग से प्रस्तुत करते हैं कि पढ़ने वाले  को ऐसा प्रतीत होता है मानो वह वहां स्वयं उपस्थित हो।
इस अवसर पर दीया कुमारी जी ने पुस्तक की सराहना करते हुए कहा कि ‘टाइमलेस-ट्रेल्स जैसी कृतियां हमारी हर पीढ़ी को अपनी जड़ों और इतिहास से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने पुस्तक के प्रत्येक अध्याय को ध्यानपूर्वक देखा और लेखिका सीमा के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने में ऐसी पुस्तकों की अहम भूमिका है।
मुलाकात के दौरान लेखिका ने उनसे कहा कि राजस्थान और पंजाब का संबंध तो सदियों पुराना है। दीया कुमारी स्वयं जयपुर के शाही परिवार से हैं और विरासत संरक्षण के प्रति उनका समर्पण बेहद प्रेरणादायक है।
इस पुस्तक की सबसे खास बात यह है कि ‘टाइमलेस ट्रेल्स का प्राक्कथन दीया कुमारी जी के पिता महाराजा भवानी सिंह जी के मित्र, कपूरथला के महाराजा ब्रिगेडियर सुखजीत सिंह जी ने लिखा है। इसे पढ़कर दीया कुमारी जी भावुक हो गईं। अंत में लेखिका सीमा आनंद चोपड़ा ने श्रीमती दीया कुमारी को धन्यवाद कहा और उन्हें अपनी पुस्तक भेंट करना एक गर्व का विषय बताया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *