हरिद्वार। हिंदू तख्त की केंद्रीय समिति ने यश देव कौशिक को प्रधान एवं राष्ट्रीय प्रचारक नियुक्त किया है।हिंदू तख्त के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्य सेवादार प्रवीण कुमार ने यश देव कौशिक की नियुक्ति की घोषणा की।दायित्व मिलने पर यश देव कौशिक ने कहा कि सनातन धर्म के संरक्षण संवर्द्धन और समाज जागरण को विशेष प्राथमिकता देंगे।तीर्थ पुरोहितों की समस्याओं को प्रमुखता से हल करने में सहयोग करेंगे।उन्होंने कहा कि हिंदुओं के संरक्षण -संवर्धन में बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी निभाते हुए हिंदू समाज को एकजुट किया जाएगा।एकता से ही हिंदू समाज अपनी शक्ति प्रदर्शित कर सकता है।यश देव कौशिक ने कहा कि युवा पीढ़ी का मार्गदर्शन किया जाएगा और उन्हें धार्मिक क्रियाकलापों व सनातन संस्कृति से जोड़ने के प्रयास तेज किए जाएंगे।सामाजिक,धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ने का भी प्रयास किया जाएगा।यश देव कौशिक ने शीर्ष पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें दी गई है।उसका निर्वहन पूरी ईमानदारी से किया जाएगा।तीर्थ परेाहित उज्जवल पंडित ने यश देव कौशिक को बधाई दी और कहा कि सनातन धर्म संस्कृति के संरक्षण के लिए युवा वर्ग को आगे आना होगा।उन्होंने कहा कि यश देव कौशिक निश्चित रूप से सनातन के संरक्षण संवर्द्ध्रन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *