न्याय और कानून की जीत हुई-स्वामी कपिल मुनि
हरिद्वार। हाईलैंड पार्क गु्रप हाउसिंग प्रोजेक्ट के खिलाफ अदालत मे दायर वाद खारिज होने पर हरेराम आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी कपिल मुनि महाराज ने न्यायालय का आभार जताते हुए इसे न्याय और कानून की जीत बताया है।उन्होने सत्यमेव जयते का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हे पूर्ण विश्वास था कि जीत सच की होगी। कहा कि अगर वाद दायर करने वाला सार्वजनिक माफी नही मांगता है तो उसके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज करायेंगे। शनिवार को आश्रम परिसर में पत्रकारों से वार्ता करते हुए स्वामी कपिल मुनि ने कहा कि उनकी संस्था हरे राम आश्रम व बिल्डर सुनील कुमार अग्रवाल गुड्डू के खिलाफ दायर किए गए वाद के खारिज होने से संविधान और कानून के प्रति उनका विश्वास और मजबूत हुआ है।स्वामी कपिल मुनि महाराज ने कहा कि आश्रम के खिलाफ वाद दायर कर उनकी छवि खराब करने का प्रयास किया गया।जिससे उन्हें भारी मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ा है।आखिरकार उन्हें न्याय मिला और अदालत ने वाद को खारिज कर दिया।उन्होंने कहा कि गुरूजनों से मिली संपत्ति पर उनका अधिकार है।आधारहीन तथ्यों के आधार पर वाद दर्ज कराने वाले व्यक्ति को माफी मांगनी चाहिए।यदि वह माफी नहीं मांगता है तो उसके खिलाफ अदालत में मानहानि का वाद दायर किया जाएगा।सुनील कुमार गुड्डू ने कहा कि अदालत में सत्य की जीत हुई है।मानव कल्याण और समाज उत्थान में योगदान करने वाले संतों को अकारण कष्ट पहुंचाना किसी भी दृष्टि से उचित नहीं है।संबंधित व्यक्ति को अपने आचरण में सुधार करना चाहिए।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *