हरिद्वार। व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दामों में भारी बढ़ोतरी किए जाने पर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर केंद्र सरकार का पुतला फूंका और बढ़े दामों को तत्काल वापस लेने की मांग की।चंद्राचार्य चौक पर प्रदर्शन के दौरान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि रसोई गैस महंगी होने और किल्लत के चलते होटल,ढाबे और छोटे दुकानदार पहले से ही परेशानी झेल रहे हैं।अब कॉमर्शियल सिलेंडरों के दामों में भारी बढ़ोतरी करने का असर चारधाम यात्रा पर भी पड़ेगा।यूथ कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष अंकुर सैनी ने कहा कि केंद्र सरकार ने व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम बेतहाशा बढ़ा दिए हैं।गैस सिलेंडर नहीं मिलने से होटल,ढाबा संचालक और छोटे कारोबारी पहले ही परेशान हैं।कॉमर्शियल सिलेंडर महंगा होने से उनकी दिक्कतें और बढ़ेगी।ढाबों ठेली आदि पर मिलने वाला खाना महंगा होगा।जिसका असर आम आदमी पर पड़ेगा।अंकुर सैनी ने कहा कि इस समय चारधाम यात्रा चल रही है।देशभर से लाखों श्रद्धालु यात्रा में शामिल हो रहे हैं,लेकिन गैस के दाम बढ़ने से उन्हें खाना महंगा मिलेगा।वहीं गैस की किल्लत भी अब तक खत्म नहीं हो पाई है,जिससे व्यापार बुरी तरह प्रभावित होगा।प्रदेश महासचिव दिव्यांश अग्रवाल एवं ब्लॉक अध्यक्ष यश शर्मा ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों और छोटे-मझोले व्यापारियों का ध्यान नहीं दे रही।महंगी गैस के कारण छोटे व्यापारी अपना रोजगार नहीं चला पा रहे हैं।खाद्य पदार्थों के दाम भी नियंत्रण से बाहर हैं। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से महंगाई और बढ़ेगी।उन्होंने कहा कि बढ़े दाम तुरंत वापस लिए जाएं ताकि आम लोगों,व्यापारियों और चारधाम यात्रीयों को राहत मिल सके।प्रदर्शन करने वालों यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्य चौहान,रविश भटीजा,जगदीश असवाल,मनोज जाटव,दीपक कोरी,आकाश बिरला,कैश खुराना,हरद्वारी लाल,कार्तिक शर्मा, पारितोष त्यागी,नमन अग्रवाल,नितिन तेश्वर,हिमांशु,मनोज जाटव,कार्तिक शर्मा,विवेक जकारिया सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *