हरिद्वार। ज्वालापुर में तक्षशिला इन्टर कॉलेज के बगल में रामधाम कालोनी में अर्जुन/हितबद्ध व्यक्ति द्वारा पूर्व निर्मित भूतल के प्रथम तल व द्वितीय तल में लगभग 120 ’40 में निर्माण किया जा रहा है।आर.के.पुरम कालोनी में बेरियर न0 6निकट इंडियन ऑयल पेट्रोल पम्प के पास प्लॉट न0 3 में नाजिर मिरजवान खान पुत्र मिरजयान मोहम्मद आलम खान द्वारा स्वीकृत मानचित्र संख्या एच.आर.डी.ए./एन0आर0/1573/23-24 से विचलन करते हुए सैटबैक को प्रभावित करते हुए निर्माण किया जा रहा है।हरिद्वार रोशनाबाद सिडकुल में भटटा फैक्ट्री वाली रोड़ पर,बिरयानी वाली दुकान के बगल में फुरकान/हितबद्ध व्यक्ति द्वारा लगभग 35‘’50‘के क्षेत्र में भूतल पर कॉलमों की सहायता से निर्माण कार्य किया जा रहा है। प्राधिकरण द्वारा उक्त सभी अनाधिकृत निर्माणों के विरूद्ध अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए वाद योजित किये है।स्थल पर निरंतर निर्देशों के बावजूद भी अनाधिकृत निर्माण कर्ताओं द्वारा स्थल पर निर्माण कार्य बंद ना करने के कारण प्राधिकरण टीम द्वारा अवैध निर्माणों कों पुलिस बल की उपस्थिति में सील किया गया। मौके पर उपस्थित अनाधिकृत निर्माण कर्ताओं को निर्देश दिए गए कि स्थल पर बिना मानचित्र स्वीकृत कराए आगे निर्माण कार्य ना किया जाए ।
