सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता से करे संबंधित अधिकारी
हरिद्वार। जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में आयोजित जनसुनवाई में विभिन्न विभागों से संबंधित 36शिकायते तथा 20 ऑनलाइन के माध्यम से कुल 56शिकायतों में से 26समस्याओं का मौके पर निराकरण कर शेष समस्याओं को निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।जनसुनवाई कार्यक्रम में राजस्व,भूमि,विवाद,विद्युत,राशन अतिक्रमण,जल भराव,पेयजल आदि से संबंधित समस्या दर्ज कराई गई।जनसुनवाई कार्यक्रम में पोपीन निवासी शिवदासपुर ने गांव शिवदासपुर उर्फ तेलीवाला में वर्ष 2023-24 में सिंचाई विभाग द्वारा एकनाले का निर्माण किया गया था,नाले का अब निर्माण पुरा हो चुका है तथा रोड क्रॉसिंग हेतु एक पाइप प्रस्तावित है, जिसको अभी तक नहीं डाला गया है,उन्होंने जल्द से जल्द रोड क्रॉसिंग हेतु पाइप डाले जाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया।राजपाल सिंह मदनपाल अजब सिंह आदि ने गांव सराय की चकरोड इसका खसरा नंबर 294,292,293,296 के पास रिंग रोड के कर्मचारियों ने बंद कर दी है, किसानों को फसल खेत से निकालने में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है, उन्होंने चक्रमार्क को खुलवाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया।ललित राजपूत पुत्र संतराम निवासी सतीघाट कनखल ने विवादित सरकारी संपत्ति से अवैध कब्जा मुक्त करवाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया।जनपद के 25ग्राम पंचायतों में बनाए गए मिनी सचिवालयों में ऑनलाइन के माध्यम से दर्ज कराई गई ग्रामीणों की समस्या,जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसुनवाई में जनता द्वारा जो भी समस्याएं दर्ज कराई जा रही है उन समस्याओं को त्वरित एवं समयबद्धता के साथ निराकरण करना सुनिश्चित करे।इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही एवं शिथिलता नहीं बरती जानी चाहिए,शिथिलता बरती जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक करवाई सुनिश्चित की जाएगी।उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि जिन शिकायतों पर स्थलीय निरीक्षण किया जाना है संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ स्थलीय निरीक्षण कर समस्या का समाधान करना सुनिश्चित करे। बैठक में सीएम हेल्पलाइन में दर्ज समस्याओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सीएम हेल्प लाइन में जो भी शिकायते दर्ज की जा रही है,उनको सभी अधिकारी संवेदनशीलता के साथ निराकरण करना सुनिश्चित करे,उन्होंने निर्देश दिए है कि 36दिन से अधिक जो भी शिकायते लंबित है,उनका निराकरण तत्परता से करना सुनिश्चित करे। एल 1पर 421शिकायतें तथा एल 2पर 110शिकायतें निस्तारण हेतु लंबित है, जिन्हें शीघ्र निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।शिकायतकर्ता से सिस्टम के माध्यम से फोन पर वार्ता करे।बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा,अपर जिलाधिकारी पी.आर.चौहान,मुख्य चिकित्साधिकारी आर.के.सिंह,जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश,उपजिलाधिकारी जितेंद्र कुमार,जिला पंचायतराज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह,जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल,जिला अर्थ संख्या आधिकारी नलिनी ध्यानी, अधिशासी अभियंता लोनिवि दीपक कुमार,अधिशासी अभियंता यूपीसीएल दीपक सैनी,जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सरिता पंवार,जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक अमित चंद,जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत सहित जिलास्तरीय अधिकारी एवं फरियादी मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *