हरिद्वार। सड़क सुरक्षा एवं दुघर्टना न्यूनीकरण अनुश्रवण समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद में सड़क दुर्घटनाओं को न्यून एवं नियंत्रित करने के लिए सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाए तथा कानूनों का पालन न करने वालों के खिलाफ सख्ती से कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।जिलाधिकारी ने तेज रफ्तार,शराब पीकर,ओवरलोडिंग वाहन चलाने एवं बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के दिए निर्देश।बैठक में जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग रुड़की,हरिद्वार और नजीबाबाद एवं लोनिवि के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि उनके अधीन जिन सड़कों में गड्ढे हो गए है,पेचवर्क का कार्य किए जाना है,वह सितंबर माह तक हर हाल में पूर्ण करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर खराब स्ट्रीट लाइटों को तत्काल दूरस्त करने के साथ साथ जिन स्थानों पर ओर स्ट्रीट लाइट लगाई जानी है उन स्थानों पर प्राथमिकता से स्ट्रीट लाइट लगाना सुनिश्चित करे।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद में जितने भी ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण करते हुए ब्लैक स्पॉट को कम करने के निर्देश दिए।बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए है कि सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए दुर्घटना संभावित क्षेत्र अथवा जहां यातायात का काफी दबाव रहता है इसके लिए उन्होंने परिवहन विभाग एव पुलिस विभाग को साय 06बजे से रात्रि 10बजे तक निरंतर चेकिंग अभियान चलाए।बैठक में जिलाधिकारी एनएचआई एवं लोनिवि के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि उनके अधीन सड़कों पर किसी भी दशा में अतिक्रमण न किया जाए,यदि किसी व्यक्ति द्वारा अतिक्रमण किया जाता है तो उसके विरुद्ध तत्काल आवश्यक कार्यवाही की जाए।सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी रुड़की कृष्ण चंद्र पलारिया ने अवगत कराया है कि सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने तथा सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कराने के लिए परिवहन एव पुलिस विभाग द्वारा नियंत्रण चौकिंग अभियान चलाकर नियमों का पालन न करने वालों के विरुद्ध आवश्यक कार्य की जा रही है।परिवहन विभाग द्वारा परिवहन द्वारा की गई प्रवर्तन की कार्यवाही,जिसमें 01जनवरी से मार्च 2026 तक बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 3226लोगों का चालान किया गया।ओवरलोडिंग के 221,ओवरस्पीड के 3042और शराब पीकर वाहन चलाने वाले 196 वाहन,सीज किए गए वाहन1523,कुल किए गए चालान 21789,कोर्ट में भेजे गए चालान 11318,सम्मन शुल्क के चालान 10471,सम्मन शुल्क से वसूली गई 7005000 की धनराशि वसूली गई।इस दौरान अधीक्षण अभियंता लोनिवि डी.के सिंह,मुख्य शिक्षा अधिकारी नरेश कुमार हल्दियानी,ट्रैफिक इंचार्ज संदीप नेगी,अधिशासी अभियंता यूपीसीएल दीपक सैनी,अधिशासी अभियंता रुड़की लोनिवि विपुल सैनी,उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी,उपनगर आयुक्त रुड़की अमरजीत कौर,सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी नेहा झा,सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा,सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन रुड़की जितेन्द्र चन्द सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *