हरिद्वार। डयूटी पर जा रहे युवकों पर भेल फाउण्ड्री गेट के पास फायरिंग की घटना में शामिल 2नाबालिगो सहित 5आरोपियो को रानीपुर पुलिस ने दबोच लिया। आरोपियों ने आपसी रंजिश के कारण आरोपियो घटना को अन्जाम दिया था।पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 2 तमंचे,1जिंदा कारतूस व 3 चाकू बरामद किए हैं।पुलिस के अनुसार आरोपी बाज नाम के गैंग से जुड़े हैं। गैंग सोशल मीडिया पर भी सक्रिय है।आरोपी वर्चस्व स्थापित करने के लिये लोगो को तमंचे एवं चाकूओ से डराते धमकाते है। 21अप्रैल को गली नं.3आर्यनगर ज्वालापुर निवासी हन्नी पुत्र टेकचंद व उसके दोस्त पीठ बाजार ज्वालापुर निवासी वंश पुत्र सुरेन्द्र कुमार ने सिडकुल में डयूटी पर जाने के दौरान फांउड्री गेट के पास 8-10लड़कों द्वारा गाली गलौच करते हुए जान से मारने की नीयत से लाठी डंडो से हमला व तमंचे से फायरिंग कर घायल करने का आरोप लगाते हुए पुलिस कोे तहरीर देकर मुकद्मा दर्ज कराया था।मुकद्मा दर्ज करने के बाद पुलिस टीम ने 8घण्टे के भीतर ही घटना में शामिल आरोपियो फरहान पुत्र फरमान निवासी मौहल्ला कस्सावान निकट इकबाल चाय वाले की दुकान ज्वालापुर,अनमोल उर्फ धीरेन्द्र बक्शी पुत्र अरूण बक्शी निवासी अहबाबनगर बिष्णुलोक कालोनी रानीपुर,सागर उर्फ पहाडी पुत्र राजेन्द्र नेगी निवासी चोर गली सुभाषनगर ज्वालापुर को गिरफ्तार करने के साथ दो नाबालिगों को संरक्षण में ले लिया।पूछताछ में आरोपियो ने बताया कि वे इंस्टाग्राम पर बाज नामक ग्रुप से जुडे हुये है,और वर्चस्व दिखाने के लिये अवैध हथियारो के साथ लोगो को डराते धमकाते हैं।गैंग के विरूद्ध पूर्व में थाना ज्वालापुर एवं कोतवाली हरिद्वार में लडाई झगडे के मामलो में वंशु गवाह था।इसी रंजिश एवं अपना वर्चस्व बनाये रखने के लिये उन्होने अपने साथी नोमान कुरैशी,सत्यम,उमर गुर्जर,नितिश,मुकुल,भानू प्रताप गोयल फाउण्ड्री गेट पर वंशु और उसके दोस्त हन्नी को रोका और वंशु के साथ मामले में उसकी गवाही के बारे में बात करने लगे।बातचीत के दोरान उसके साथ बहस हो गई और लडाई झगडा होने लगा, और झगडे में फरमान,अनमोल व नितिश ने अपने अपने तमंचे निकाल लिए और फायर कर दिये,जिसमें से एक गोली वंश के हाथ में लगी, और वह घायल होकर गिर गया। इसके बाद सभी वहां से भाग गए।आरोपियों के विरूद्ध शस्त्र अधिनियम के अन्तर्गत सुसंगत धाराओ की वृद्धि कर,अग्रिम विधिक कार्यवाही करने के साथ पुलिस घटना में शामिल अन्य आरोपियो की तलाश में जुट गयी है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *