हरिद्वार। जंगली हाथियों को आबादी में आने से रोकने के लिए एलीफेंट प्रूफ ट्रेंच बनाने, सोलर फेंसिंग और अली वार्निंग सिस्टम लगाने के वन विभाग को प्रस्ताव को मंजूरी मिल गयी है। कुंभ मेला बजट से मिलने वाली करीब 2करोड़ 37लाख की राशि से एलीफेंट प्रूफ ट्रेंच या हाथी रोधी खाई का निर्माण के साथ एआई बेस्ड अर्ली वार्निंग सिस्टम भी लगाए जाएंगे। इसके अलावा 51लाख रूपए की लागत से सोलर फेंसिंग की जाएगी। लगातार आबादी में आ रहे जंगली हाथियों की वजह से कुंभ मेले में खतरा उत्पन्न होने की संभावना को देखते हुए वन विभाग ने हाथी रोधी खाई बनाने,सोलर फेंसिंग कराने और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाए जाने के लिए प्रस्ताव प्रेेषित किया था।प्रस्ताव स्वीकृत होने के बाद वन विभाग इसे लागू करने की तैयारी में जुट गया है। डीएफओ स्वप्निल अनिरूद्ध ने बताया कि मानसून के बाद योजना पर काम शुरू कर दिया जाएगा। इसके तहत 8.5किमी लंबी एलीफेंट प्रूफ ट्रेंच का निर्माण कराने के साथ,16स्थानों पर सोलर फेंसिंग करायी जाएगी और 50स्थानों पर एआई बेस्ड अली वार्निंग सिस्टम लगाए जाएंगे।उन्होंने बताया कि इससे हाथीयों को आबादी में आने से रोकने में मदद मिलेगी।
