हरिद्वार। रविवार से प्रारम्भ होने वाले चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं के रवाना होने का सिलसिला शुरू हो गया है।शनिवार सवेरे मायादेवी मंदिर पार्किंग से चारधाम यात्रियों का पहला जत्था रवाना हुआ।ट्रैवल कारोबारियों ने विधि विधान के साथ मंदिर में पूजा पाठ कर चारधाम यात्रियों के पहले दल को रवाना किया।यात्री उत्साह और उमंग के साथ जयकारे लगाते हुए चारधाम यात्रा पर रवाना हुए।इस दौरान पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।ट्रैवल कारोबारियों ने कहा कि इस बार सरकार की ओर से चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों के पंजीकरण की सीमित संख्या को हटा दिया है।इसलिए इस बार यात्रा में अधिक संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।चारधाम यात्रा पर रवाना हुए श्रद्धालु भी व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिखे। हरिद्वार ट्रेवल्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय शुक्ला ने कहा कि यात्रियों के लिमिटेशन की संख्या हटने से भारी संख्या में यात्री आएंगे।सरकार की और से भी यात्रा के लिए बेहतर व्यवस्थाएं की गयी हैं।उन्होंने जनता से अधिक से अधिक संख्या में चारधाम यात्रा पर आने की अपील भी की।ट्रेवल कारोबारी गिरीश भाटिया ने यात्रियों को मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यात्रा का शुभारंभ करते हुए यात्रियों के पहले जत्थे को रवाना किया है। ट्रेवल कारोबारी यात्रीयों को सुखद यात्रा कराने के लिए तत्पर हैं।यात्रा पर रवाना हुई वर्षा ने बताया कि यह उनकी दूसरी चारधाम यात्रा है।काफी समय से परिवार के साथ चारधाम यात्रा की प्लानिंग कर रहे थी।इस बार परिवार के साथ यात्रा कर रही हैं। अहमदाबाद गुजरात से आए भूपेंद्र सिंह ने बताया कि यात्रा करने को लेकर सभी में काफी उत्साह है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *