हरिद्वार। युवा कांग्रेस नेता कैश खुराना ने जनगणना में पूछे जाने वाले कई सवालों पर एतराज जताया है। शुक्रवार को प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान कैश खुराना ने कहा कि जनगणना जनता से जुड़ा मुद्दा है,इसे सही तरीके से किया जाना चाहिए।उन्होंने कहा कि जनगणना में जनता की पर्सनल लाइफ से जुड़े सवालों के जवाब मांगे गए हैं,जो कि तर्कसंगत नहीं हैं।उन्होंने बताया कि कितने कमरे हैं,शौचालय की सीट किस प्रकार की है।घर का लेंटर लकड़ी का है या सीमेंट का,लैपटॉप,मोबाइल फोन,खाद्य सामग्री,ईंधन जैसे सवाल जनगणना फार्म में दिए गए हैं।जो कि लोगों की निजी जिंदगी से जुड़े सवाल हैं।उन्होंने कहा कि हम इन सवालों से सहमत नहीं है।जनगणना होनी चाहिए लेकिन लोगों की निजी जिंदगी से जुड़े सवाल नहीं पूछे जाने चाहिए।जनगणना में पूछे जा रहे लोगों की जिंदगी से जुड़े सवालों को लेकर कांग्रेस के विधायकों एवं जनप्रतिनिधियों को एकत्र कर संघर्ष किया जाएगा। इस दौरान पार्षद विवेक भूषण विक्की दिव्यांश शर्मा ने भी जनगणना के सवालों पर प्रश्न चिन्ह लगाया।
