नई दिल्ली ,30 मार्च। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर शब्बीर अहमद लोन को बांग्लादेश सीमा के पास से गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, लोन ढाका के नजदीक अपने ठिकाने से लश्कर के एक मॉड्यूल का संचालन कर रहा था। यह ऑपरेशन करीब दो महीने तक चली ‘कैट-एंड-माउस कार्रवाई का नतीजा बताया जा रहा है। पूरे अभियान की निगरानी पुलिस कमिश्नर कर रहे थे।
इस विशेष टीम का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त एसीपी  और इंस्पेक्टर  कर रहे थे। टीम लंबे समय से लोन की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी। जांच में सामने आया कि वह दिल्ली, कोलकाता और तमिलनाडु में युवाओं की आतंकी गतिविधियों के लिए भर्ती में शामिल था।
जांच एजेंसियों के मुताबिक, शब्बीर अहमद लोन पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी  के इशारों पर काम करता था और भारत में आतंकी घटनाओं को अंजाम देने की साजिश रच रहा था। वह सीमा पार से मिले निर्देशों के तहत किसी बड़े मिशन की तैयारी में था।
लोन को इससे पहले वर्ष 2007 में दिल्ली पुलिस ने आतंकवाद के आरोप में गिरफ्तार किया था। वर्ष 2019 में जमानत मिलने के बाद वह बांग्लादेश फरार हो गया, जहां उसने ढाका में रहकर लश्कर और आईएसआई के लिए आतंकी नेटवर्क खड़ा किया। इसके बाद से वह सुरक्षा एजेंसियों के लिए लगातार चुनौती बना हुआ था।
वर्ष 2026 में यह मामला फिर चर्चा में आया, जब तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किए गए आठ संदिग्धों के तार उससे जुड़े पाए गए। इन संदिग्धों के पास दिल्ली के कई इलाकों की तस्वीरें और बांग्लादेशी पासपोर्ट मिले थे। साथ ही वे महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की रेकी कर रहे थे।
कौन है शब्बीर अहमद लोन?
शब्बीर अहमद लोन को ‘कश्मीरी राजाÓ के नाम से भी जाना जाता है।
वह लश्कर-ए-तैयबा का प्रशिक्षित आतंकी है और उसने मुजफ्फराबाद में ट्रेनिंग ली है।
वर्ष 2007 में उसे दिल्ली से47 के साथ गिरफ्तार किया गया था।
उसके संबंध लश्कर प्रमुख ॥ से बताए जाते हैं।
वह बांग्लादेश में रहकर आईएसआई और लश्कर के लिए भारत विरोधी गतिविधियों की साजिश रच रहा था।
फिलहाल, सुरक्षा एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं और उससे जुड़े नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने की कोशिश जारी है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *