सहारनपुर। जैन समाज द्वारा भगवान महावीर के 2625वें जन्म कल्याणक महोत्सव पर आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 173 मरीजों की जांच कर उचित परामर्श दिया।
स्थानीय जेवी जैन डिग्री कॉलेज में विश्व जैन संगठन की सहारनपुर इकाई द्वारा आयोजित शिविर का शुभारंभ जेवी जैन डिग्री कॉलेज की प्रबंध कमेटी के सचिव मोहित जैन व भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने संयुक्त रूप से किया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सक द्वारा हृदय रोग जांच, सामान्य रोग परामर्श (जनरल फिजिशियन), नेत्र जांच, दंत जांच, फिजियोथैरेपी, पैथोलॉजी जांच एवं बोन डेंसिटी चेकअप जैसी सुविधाएं निःशुल्क प्रदान की गईं। शिविर में संगठन के अध्यक्ष अरिहंत जैन, मुख्य संयोजक आयुष जैन, अंकुर जैन, मीडिया प्रभारी निखिल जैन, एडवोकेट आयुष जैन, पीयूष जैन, विनीत जैन, प्रियंका जैन, नमन जैन, ऋषभ जैन, पंडित जितेंद्र शास्त्री, आकृषित जैन, एकांश जैन, उमंग जैन आदि मौजूद रहे।
