हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने चोरी की बाइक से नशा तस्करी कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।आरोपी के कब्जे से एक लाख रूपए कीमत की 10ग्राम स्मैक और फर्जी नंबर प्लेट लगी बाइक बरामद की गयी है।पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी और स्मैक सप्लायर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया है।गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजने के साथ पुलिस स्मैक सप्लायर की तलाश में जुट गयी है।एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देशों पर नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।अभियान के तहत थाना स्तर पर पुलिस टीमों का गठन किया गया है। 29मार्च की रात गैस प्लांट चौकी इंचार्ज एसआई विकास रावत सहयोगी पुलिसकर्मियों के साथ कृपाल नगर सिडकुल की और जाने वाले कच्चे रास्ते पर चेकिंग कर रहे थे।इसी दौरान खाली मैदान में बाइक सवार एक संदिग्ध को देखकर पुलिस टीम ने उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से स्मैक बरामद हुई।पूछताछ में उसने अपना नाम सचिन कुमार पुत्र शिवलाल सिंह निवासी ग्राम लालापुर पीपलसाना थाना ठाकुरद्वारा जनपद मुरदाबाद उ.प्र.हाल निवासी वाइट हाउस के सामने वाली बिल्डिंग में किरायेदार सिडकुल बताया। उसने बताया कि स्मैक वह सिडकुल से लेकर आया था। फर्जी नंबर प्लेट लगी मोटर साइकिल भी उसे स्मैक सप्लायर ने ही दी थी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *