हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में जनपद हरिद्वार में गोकशी और पशु क्रूरता करने वालों के खिलाफ पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के नेतृत्व में गोवंश संरक्षण अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम का बार-बार उल्लंघन करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा प्रभारी गोवंश संरक्षण स्क्वायड से जनपद में गोवंश तस्करी,गोकशी और पशु क्रूरता से जुड़े व्यक्तियों का पूरा डाटा तलब किया गया। प्राप्त जानकारी के आधार पर जनपद की 11कोतवाली और थानों में सक्रिय 57गैंग के 162 अभियुक्तों को चिन्हित किया गया है।इन सभी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।इसके अलावा 67आरोपियों के विरुद्ध गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।गुंडा एक्ट के अंतर्गत इन आरोपियों को जिला बदर करने की तैयारी हरिद्वार पुलिस द्वारा की जा रही है।पुलिस प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि जो व्यक्ति लगातार गोकशी या पशु क्रूरता जैसे अपराधों में लिप्त पाए जाएंगे,उन्हें भारी धनराशि से पाबंद किया जाएगा।यदि कोई आरोपी मुचलका तोड़ता है तो उसकी पाबंद धनराशि भी जब्त कर ली जाएगी।हरिद्वार पुलिस का कहना है कि गोवंश संरक्षण को लेकर प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है और ऐसे अपराधों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस द्वारा की जा रही यह कार्रवाई गोकशी और पशु क्रूरता में संलिप्त तत्वों के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा कमरतोड़ प्रहार मानी जा रही है। पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि यदि उनके आसपास कहीं अवैध पशु कटान या पशु क्रूरता की घटना हो रही हो तो तुरंत अपने नजदीकी थाना या गोवंश संरक्षण स्क्वायड को सूचना दें। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *