हरिद्वार। प्रदेश के नवनियुक्त पंचायतीराज,आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास,आयुष एवं आयुष शिक्षा, पुनर्गठन,जनगणना,कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक का व्यापारी नेता वैभव सुखीजा के संयोजन में व्यापारियों ने भीमगोडा पर मिष्ठान वितरित कर भव्य स्वागत किया।भव्य स्वागत से अभिभूत कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि प्रदेश सरकार व्यापारियों के हितों की रक्षा हेतु संकल्पित है।आगामी कुम्भ मेले को दिव्य व भव्य रूप प्रदान करने हेतु हरिद्वार में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है,ताकि हरिद्वार में तीर्थाटन व पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा ।उन्हांेने कहा कि निश्चित रूप से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व हरिद्वार में आयोजित होने वाले कुम्भ मेले में समूचे देश-दुनिया से करोड़ों की संख्या में श्रद्धालुजन हरिद्वार पधारेंगे।श्रद्धालुओं की सुविधाओं के दृष्टिगत व व्यापारियों के हितों की रक्षा करते हुए कुम्भ मेला आयोजन हेतु व्यवस्थाएं की जायेगी।भाजपा नेता अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में मदन कौशिक की नियुक्ति से भाजपा कार्यकत्ताओं के साथ जनपद के सभी वर्गों में अपार उत्साह है।पूर्व में भी अपने मंत्रीकाल में मदन कौशिक ने हरिद्वार के विकास के लिए ऐतिहासिक कार्य किये हैं।पुनः कैबिनेट मंत्री के रूप में उनकी नियुक्ति हरिद्वार ही नहीं अपितु प्रदेश के विकास को नयी दिशा प्रदान करेगी।इस अवसर पर क्षेत्र के व्यापारियों ने मिष्ठान वितरण व माल्यार्पण कर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक का भव्य स्वागत किया।इस अवसर पर मुख्य रूप से व्यापारी नेता वैभव सुखीजा,अनिल शर्मा,जयपाल शर्मा,पंकज सुखीजा,विक्की प्रजापति,दिनेश शर्मा,राघव ठाकुर ,अनुज गिरि,रूपेश शर्मा,दीपक पंत,आशु आहूजा,राहुल,सन्नी अरोड़ा,अमन,शुभम सुखीजा,हेमन्त सुखीजा,मनीष जैन समेत अनेक व्यापारी व भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।
