हरिद्वार। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ईदगाह के सामने स्टॉल लगाकर नमाज अता कर लौट कर रहे नमाजियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और मिठाई खिलाकर ईद की शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर विधायक रवि बहादुर और राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सभी धर्मों का सम्मान करती है।जिससे देश की एकता अखंडता मजबूत होती है।डा.संजय पालीवाल और महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि कुछ लोग धर्म के नाम पर देश में अराजकता का माहौल बना रहे हैं।सभी को एक दूसरे का सम्मान करना चाहिए। पूर्व सभासद अशोक शर्मा एवं पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने कहा कि सभी को मिलकर त्यौहार मनाने चाहिए।राजीव चौधरी एवं पूनम भगत ने कहा कि धर्मनगरी में सभी धर्म समुदाय के लोग एक दूसरे के त्यौहारों में शामिल होते हैं।जिससे एकता भाईचारे का संदेश देश दुनिया में पहुंचता है।हाजी मकबूल कुरैशी ने कहा कि भारत विभिन्न धर्मो का गुलदस्ता है।सभी मिलकर त्यौहार मनाते हैं तो देश मजबूत होता है।मनोज सैनी,मुरली मनोहर,राजबीर सिंह चौहान, वरूण बालियान ने कहा कि सभी धर्म समुदाय के लोग एक दूसरे का सहयोग करते हुए देश की प्रगति में योगदान करें।इस अवसर पर मुरली मनोहर,राजबीर सिंह चौहान,पूनम भगत,राजीव चौधरी,वरुण बालियान,पार्षद सुनील कुमार,अरशद ख्वाजा,सुंदर सिंह मनवाल,वसीम सलमानी, अशोक धींगान,अंकित चौहान,शाहनवाज कुरैशी,जितेंद्र चौधरी,दिनेश पुंडीर,विभाष मिश्रा,दिनेश दूबे,तेलूराम प्रधान,विकास चंद्रा,जतिन हांडा,मनोज सैनी,संजय सैनी,जगदीप असवाल,संदीप गौड़,मुनव्वर त्यागी,नासिर गौड आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
