हरिद्वार। कांग्रेस नेताओं ने ईद की नमाज अता कर लौट रहे नमाजियों का फूलमाला पहना कर,मिठाई खिलाकर स्वागत किया और ईद की बधाई दी।कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा,वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी,संजय सैनी,फुरकान अली एडवोकेट,सोम त्यागी,विकास चंद्रा,आशु भारद्वाज,अनिल ठाकुर ने सभी को ईद की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत विभिन्न धर्म संस्कृतियों को मानने वाला देश है।देश में सभी धर्म समुदाय मिलकर त्यौहार मनाते हैं।जिससे आपसी एकता मजबूत होती और देश की उन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजीव चौधरी व पूनम भगत ने भी कार्यकर्ताओं के साथ नमाजियों का स्वागत किया।राजीव चौधरी एवं पूनम भगत ने कहा कि धर्मनगरी में सभी धर्म समुदाय के लोग एक दूसरे के त्यौहारों में शामिल होते हैं।जिससे एकता भाईचारे का संदेश देश दुनिया में पहुंचता है।राजीव चौधरी ने कहा कि नफरत को भूल कर देश को एकता के धागे में पिरोना है ।हिंदू,मुस्लिम,सिक्ख,ईसाई आपस में एक हैं।देश की शक्ति एकता में है।देश की एकता अखंडता बनाए रखने के लिए मिलजुल कर प्रयास करने होंगे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *