हरिद्वार। उत्तराखंड के वरिष्ठतम भाजपा नेता हरिद्वार विधानसभा से लगातार पांच बार के विधायक मदन कौशिक 4 साल के राजनीतिक बनवास के बाद फिर से मंत्रिमंडल में शामिल कर लिए गए हैं।बताते चलें अपनी कुशल रणनीति और चुनावी प्रबंधन के चलते मदन कौशिक लगातार पांच बार विधानसभा में जीत का परचम लहरा चुके हैं।वह उत्तराखंड राज्य निर्माण के पश्चात 2002 में हुए पहले विधानसभा चुनाव से लेकर 2007,2012,2019 और 2022 में लगातार हरिद्वार विधानसभा से जीतते रहे हैं।वह मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी,डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक,त्रिवेंद्र सिंह रावत के मंत्रिमंडल में कैबिनेट मिनिस्टर रह चुके हैं।हालांकि 2022 में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मंत्रिमंडल में उन्हें स्थान नहीं मिल पाया लेकिन उनके अनदेखी संगठन को भारी पड़ सकती थी जिसे देखते हुए उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल करना पड़ा।मदन कौशिक की मंत्रिमंडल में वापसी से भाजपा हाईकमान को पिछले 2022 के विधान सभा चुनाव में खोई लक्सर,हरिद्वार ग्रामीण और ज्वालापुर (सुरक्षित) की सीटों पर पुनःविजय की संभावना दिखाई पड़ रही है।हालांकि इन तीनों ही सीटों पर 2022 के चुनाव में पराजित भाजपा प्रत्याशियों ने अपनी हार का ठीकरा मदन कौशिक पर ही फोड़ा था और जिसकी बाकायदा हाई कमान से शिकायत भी की गई थी।जिसके चलते मदन कौशिक वरिष्ठतम होते हुए भी नेपथ्य में चले गए थे।लेकिन 2027 के चुनावों को देखते हुए हाई कमान ने उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल कर जबरदस्त दाव खेला है।उनकी वापसी से समर्थकों में जबरदस्त उत्साह है।यह भी माना जा रहा है कि हरिद्वार जनपद के आगामी विधानसभा चुनाव में टिकटों के बंटवारे में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *