सहारनपुर: आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जनपद सहारनपुर पुलिस ने आज व्यापक पैदल गश्त की।समस्त क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में भीड़-भाड़ वाले बाजारों, प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर पैदल गश्त की। गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की गई। अनावश्यक भीड़ जमा करने वालों को सख्त हिदायत दी गई। व्यापारियों और आम नागरिकों से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस निरंतर गश्त और निगरानी के जरिए क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा सुनिश्चित कर रही है। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य है कि त्योहार सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हों और जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत रहे।

अजीम अख्तर
दैनिक मानव जगत

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *