नईदिल्ली। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी की बेटी हिमायनी पुरी ने अमेरिका के यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से जुड़े विवाद में उनका नाम घसीटने पर आपत्ति जताई है। उन्होंने दिल्ली हाई कोर्ट में एक मानहानि मुकदमा दायर कर उन सभी ऑनलाइन समाचार रिपोर्टों, पोस्टों, वीडियो और अन्य सामग्री को हटाने की मांग की है, जिसमें उन्हें एपस्टीन से जोड़ा गया है। हिमायनी ने सोशल मीडिया संस्थाओं और अज्ञात व्यक्तियों (जॉन डो) पर 10 करोड़ रुपये मानहानि का दावा किया है।
हिमायनी की याचिका में दावा है कि 22 फरवरी, 2026 से शुरू होकर, कई सोशल मीडिया संस्थाओं ने आरोप लगाना शुरू कर दिया कि हिमायनी जेफरी एपस्टीन या उसकी आपराधिक गतिविधियों के साथ प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष व्यावसायिक, वित्तीय, व्यक्तिगत या अन्य नेटवर्क संबंध बनाए रखती थी। उन्होंने कहा कि उनके ऊपर आरोप है कि उनको एपस्टीन या उनके सहयोगियों से धन, वित्तीय लाभ या दूषित धन प्राप्त हुआ था। उन्होंने आरोप पूरी तरह से झूठे और दुर्भावनापूर्ण बताए हैं।
उन्होंने अपनी याचिका में सभी आपत्तिजनक सामग्री को हटाने और सभी सोशल मीडिया मंचों जैसे एक्स, गूगल, मेटा और लिंक्डइन को निर्देश देने की मांग की है कि जब पुरी इसी तरह के मानहानिकारक बयान या आरोप उनके संज्ञान में लाएं, तो उन्हें उन्हें हटा देना चाहिए। इस मामले की सुनवाई मंगलवार को होने की संभावना है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी पुरी की बेटी का जिक्र अपने भाषण में कर चुके हैं, जिसपर हंगामा हुआ था।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *