हरिद्वार। हुनर परिचय अथवा संपर्क की बैसाखी पर नहीं टिकता है।अपनी क्षमता से रास्ते तय करके हुनर एक दिन बुलंदियों पर अवश्य पहुंचती है।ऐसा ही मुकाम हासिल करने वाले गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा में बी.पी.एस.पाठ्यक्रम के छात्र राम रघुवंश पाण्डेय ने साबित किया है।छात्र राम रघुवंश पाण्डेय,जो गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय की क्रिकेट टीम के सदस्य है तथा इंग्लैंड के ग्रन्थम किक्रेट क्लब द्वारा छात्र राम रघुवंश पाण्डेय को 6-माह की अवधि के लिए काउन्टी क्रिकेट चैम्पियनशिप के लिए चुना गया है। विश्वविद्यालय कुलपति प्रो.प्रतिभा मेहता लूथरा ने छात्र को व्यक्तिगत रूप से सम्मानित करते हुये छात्र को उसकी उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।उन्होने छात्र को भारतीय संस्कृति एवं गुरूकुलीय परम्परा का सदैव पालन करते हुए जीवन की चुनौतियों का निडरता सामना करने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने छात्र की हर संभव मदद को आश्वस्त किया है।कठिन चयन प्रक्रिया के गुजरने के बाद छात्र रामरधुवंश पाण्डेय को 6-माह के प्रवास पर ग्रन्थम किक्रेट क्लब, इंग्लैंड की क्रिकेट टीम का सदस्य बनाया गया है।इस अवधि में ग्रन्थम किक्रेट क्लब द्वारा छात्र राम रघुवंश पाण्डेय के प्रशिक्षण तथा बोर्डिंग लोडिंग का सम्पूर्ण व्यय सहित प्रतिमाह एक लाख रुपये पारिश्रमिक भी प्रदान किया जायेगा।राम रघुवंश पाण्डेय ने बताया कि अप्रैल 2026 मे इंग्लैंड जाने के लिए वीजा की प्रक्रिया के लिए ग्रन्थम किक्रेट क्लब द्वारा पत्र जारी कर दिया है।इंग्लैंड आने-जाने का पूरा व्यय भी क्लब द्वारा वहन किया जायेगा । कुलसचिव प्रो.सत्यदेव निगमालंकार,वित्ताधिकारी प्रो.वी.के.सिंह,परीक्षा नियंत्रक प्रो.एल.पी.पुरोहित ,आई.क्यू.ए.सी.डायरेक्टर प्रो.पंकज मदान,मीडिया सेल के अध्यक्ष डॉ.अजीत तोमर,जनसम्पर्क अधिकारी डॉ.शिवकुमार चौहान,कुलभूषण शर्मा,हेमन्त नेगी आदि ने भी छात्र को बधाई दी। विश्वविद्यालय क्रिकेट टीम तथा सक्रिय प्रशिक्षक रहे दुष्यंत सिंह राणा,शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ.शिवकुमार चौहान,डॉ.कपिल मिश्रा,डॉ.अनुज कुमार,अश्वनी कुमार ने भी राम रघुवंश पाण्डेय की उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *