मुंबई ,08  मार्च । देश के जाने-माने उद्योगपति अनिल अंबानी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन  ने उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 और 120-क्च के तहत मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई पंजाब नेशनल बैंक (क्कहृक्च) के चीफ मैनेजर संतोषकृष्ण अन्नावरपू की शिकायत के आधार पर की गई है।
ष्टक्चढ्ढ की एफआईआर के अनुसार वर्ष 2013 से 2017 के बीच अनिल अंबानी ने अपनी कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस के तत्कालीन अधिकारियों के साथ मिलकर पंजाब नेशनल बैंक के साथ करीब 1085 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी की।
सरकारी बैंक का आरोप है कि रिलायंस कम्युनिकेशंस ने बैंक से यह लोन वापस न करने की नीयत से लिया था। साथ ही कंपनी पर यह भी आरोप है कि बैंक से प्राप्त धनराशि को जानबूझकर अन्य जगहों पर डायवर्ट कर दिया गया।
शिकायत के अनुसार आरोपियों ने बैंक के धन का दुरुपयोग करते हुए न केवल धोखाधड़ी की बल्कि आपराधिक विश्वासघात भी किया। द्वारा दर्ज एफआईआर में अनिल अंबानी, रिलायंस कम्युनिकेशंस और मझारी काकर समेत कुछ अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और एजेंसी दस्तावेजों व वित्तीय लेन-देन की जांच कर रही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *