हल्द्वानी। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री वन नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने बच्ची नगर स्थित अपने आवास पर हल्द्वानी शहर में नगर निगम के क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड संख्या 34से 60तक एडीबी वित्त पोषित परियोजना के अंतर्गत उत्तराखंड शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी यूयूएसडीए द्वारा कराए जा रहे कार्यों की गहन समीक्षा की। अपने आवास में अधिकारियों की बैठक करते हुए सांसद श्री भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हल्द्वानी शहर के संपूर्ण विकास के लिए दिए गए 2200करोड़ के बजट के तहत किया जा रहे हैं कार्यों को पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण किया जाना बेहद आवश्यक है।उन्होंने उत्तराखंड शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी के अधिकारियों से अब तक हुई प्रगति की विस्तार से जानकारी ली।जिसमें अधिकारियों ने अवगत कराया की अब तक परियोजना में कुल 740किलोमीटर में से 419.48 किलोमीटर पेयजल लाइन बिछाने का कार्य अब तक पूरा किया जा चुका है।इसके अलावा 122किलोमीटर में से 71.45किलोमीटर सीवरेज लाइन बिछाने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इसके अलावा इस परियोजना के अंतर्गत को दी गई कुल 304 किलोमीटर सड़क में से 154.8 किलोमीटर सड़क का पुनर्निर्माण कर लिया गया है और 85.6किलोमीटर सबसफेसिंग जीएसबी का कार्य पूर्ण कर सड़क पूर्ण निर्माण कार्य गतिमान है।इस परियोजना में 14ओवर ऐड टैंकों में से कुल 7 ओवर है टैंक का निर्माण कार्य प्रगति पर है तथा तीन ओवर है टैंक डबल स्टोरी होंगे जो की हल्द्वानी शहर की सुंदरता को और चार चांद लगाएगी।बैठक में जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि शहर में चल रही इस परियोजना के अंतर्गत 13नार्कअप में से साथ नलकूप की बोरिंग का कार्य पूर्ण कर लिया गया है और 14.5एमएलडी क्षमता के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट एसपी का कार्य भी गतिमान है।इसके अलावा वर्षा जल प्रबंधन के तहत 1500मी राकासिया नाले के आउटफाल के लिए भूमिगत नाले का निर्माण पूर्ण कर दिया गया है और वर्षा काल में जल भराव की समस्या से कई गांवों को निजात दिला दी गई है।इसके अलावा यूयूएसडीए द्वारा 229.82करोड़ की लागत से सड़क सुधारीकरण और ड्रेनेज परियोजना का कार्य कार्य संस्था को आवंटित कर दिया गया है और नैनीताल रोड में तीन पानी से नरीमन चौराहे तक और कालाढूंगी रोड में कालाढूंगी चौराहे से कटघरिया तक सड़कचौड़ीकरण का कार्य प्रगतिपर है।इसके अलावा 336करोड़ की लागत से हल्द्वानी शहर में बनने वाला नमो भवन जो की बहुउद्देशीय भवन है,इसकी टेंडर प्रक्रिया गतिमान है।बैठक में सांसद अजय भट्ट को अधिकारी को 1मई 2028तक इन कार्यों को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।जिसमें नैनीताल रोड एवं कालाढूंगी रोड के सुधारीकरण और चौड़ीकरण के कार्य होंगे ।इसके अलावा फुटपाथ और सौंदर्यकरण के कार्य होंगे।साथ ही नैनीताल एवं कालाढूंगी रोड पर संचार के बल तथा अन्य विद्युत लाइन हेतु केवल डक्ट का निर्माण किया जा रहा है।जल भराव की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र के लिए वर्षा जल प्रबंधन का काम होगा।इसके अलावा नैनीताल रोड और कालाढूंगी रोड के किनारे सत्ता ही पार्किंग का निर्माण भी होगा साथ ही सड़कों के मीडियम एवं फुटपाथ पर नए विद्युत खंबे और लाइटों की स्थापना की जाएगी। सड़क के मुख्य चौराहा के जंक्शन का उदारीकरण और हाई मास्ट लाइटिंग की स्थापना के कार्य भी प्रगति पर हैं।सांसद श्री भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से हल्द्वानी शहर को नया सुसज्जित और आधुनिक व सुरक्षित शहर बनाने की दृष्टि से हर संभव विकास कार्य किया जा रहे हैं आने वाले समय में हल्द्वानी शहर पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र होने के साथ-साथ आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा।
