रंगों के पर्व होली पर पर्यावरण का विशेष ध्यान रखें-श्रीमहंत रविंद्रपुरी
हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं एसएमजेएन कालेज प्रबंधन समिति के चेयरमैन श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज के संयोजन में पत्रकारों और कालेज के प्राध्यापकों व स्टाफ ने कालेज सभागर में इको फ्रेंडली होली मनायी।कार्यक्रम में जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष राकेश वालिया ने गीत सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।वरिष्ठ पत्रकार रजनीकांत शुक्ला ने होली पर्व की कथा सुनायी और होली के पौराणिक महत्व से अवगत कराया।पत्रकार संजय आर्य ने भी होली के महत्व पर प्रकाश डाला।श्रीमहंत डा.रवींद्र पुरी महाराज ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारे देश में परंपराए विशेष स्थान रखती हैं।पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि रंगों के पर्व होली पर पर्यावरण का विशेष ध्यान रखें।उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में पत्रकारों को निर्णायक भूमिका निभानी होगी।सत्यता पर चलकर ही खबरों को समाज के सामने लाएं।उन्होंने जल्द ही कालेज में पत्रकारिता पाठ्यक्रम शुरू करने की जानकारी देते हुए बताया कि पत्रकारों के लिए पाठ्यक्रम निःशुल्क होगा। कालेज के प्राचार्य प्रो.डा.सुनील कुमार बत्रा ने होली की बधाई देते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण संवर्धन में सभी की सहभागिता जरूरी है।इसलिए होली को इको फ्रेंडली उत्सव के रूप में मनाना चाहिए।उन्होंने कहा कि कालेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष डा.रविंद्रपुरी महाराज शिक्षा के क्षेत्र में भी अनुकरणीय योगदान प्रदान कर रहे हैं।कालेज में पत्रकारिता को कोर्स शुरू होने से अच्छे पत्रकार सामने आएंगे और समाज को नई दिशा देंगे।उन्होंने कहा कि बताया कि जल्द ही शुरू होने जा रहे पत्रकारिता पाठ्यक्रम को संचालित करने में स्थानीय पत्रकारों की भी मदद ली जाएगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *