सहारनपुर। संभाल परिवार के तत्वावधान में आयोजित संभाल प्रीमियर लीग-9 में संभाल राइडर, संभाल रोयल, संभाल 11 एवं संभाल रोकेर्स ने अपना मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।बेहट रोड स्थित एक स्कूल में आयोजित टूर्नामेंट का शुभारंभ नगर विधायक राजीव गुंबर ने फीता काटकर किया। टूर्नामेंट में संभाल परिवार की आठ टीमों ने भाग लिया जिसमे संभाल राइडर, संभाल रोयल, संभाल 11 एवं संभाल रोकेर्स ने अपना मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। नगर विधायक राजीव गुंबर ने संभाल परिवार की खेल भावना की प्रशंसा की व सामाजिक कार्यों में संभाल परिवार के योगदान की सराहना की।महानगर उपाध्यक्ष शीतल विशनोई ने संभाल परिवार के सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं व इस आयोजन के लिए बधाई दी। संभाल परिवार के संस्थापक कृष्ण लाल अरोडा ने लीग के शानदार आयोजन के लिए पूरी टीम को बधाई दी। अध्यक्ष सुपनीत सिंह ने संभाल प्रीमियर लीग के मैचों में जो नियम लागू किए गए, उनके बारे में विस्तार से बताया।‌टूर्नामेंट में सुपर ओवर एवं डुपर ओवर चर्चा का विषय रहे। संभाल प्रीमियर लीग के लीग मैचों में हरमन सिंह एवं अभिषेक छाबड़ा ने शानदार अर्धशतक लगाए।पहला सेमी-फाइनल संभाल राइडर और संभाल इलेवन के बीच हुआ, जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए संभाल राइडर ने शानदार बल्लेबाजी की व गगन मल्होत्रा के शानदार अर्धशतक के सहयोग से 155 रन बनाए और फ़ाइनल में स्थान हासिल किया।संभाल रॉयल ने संभाल रॉकर से सेमीफिनाले मैच में जीत हासिल की और फिनाले में अपना स्थान बनाया। फिनाले का मैच संभाल रॉयल और संभाल गाइडर के बीच हुआ।दलीप अरोडा एवं कपिल बतरा ने कार्यक्रम का संचालन किया, कार्यक्रम के दौरान संजीव शर्मा ने शानदार अंदाज़ में कमेंट्री की वहीं राजकुमार मक्कड़ एवं प्रवीण आहूजा ने व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी बखूबी संभाली।कार्यक्रम में शगुन जसूजा, विकास गिरधर, नवदीप सिंह, अभिषेक छाबड़ा, वरुण गांधी, अक्षय गुलाटी, जय सेठी, मयंक धिंगडा, अमित मनोचा, संजीव सचदेवा, विजय कुमार, अमित आहूजा, गौरव सेठी, अजय रसवंत, रोहित वधवा, कुश ग्रोवर, गुलशन टक्कर, अनित सचदेवा, सुनील फुटेला, सचिन गुंबर, अलोक, पंकज धमिजा, पंकज मिगलानी, वरुण गांधी, गिरीश सेठी, सचिन छाबड़ा, गगन मल्होत्रा, मयंक खुराना, रोहित वधवा, मयंक खुराना, नितेश चिल्लाना, सुरजीत सिंह, आशिष चचरा, राजेन्द्र कोहली समेत प्रमुख सामाजिक संगठन मॉर्निंग क्लब, राधा कुंज मॉर्निंग क्लब, उत्तर रेलवे नाटक क्लब, आशुतोष रामलीला कमेटी, सरस्वती युवा संगठन आदि संस्थाओं के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने भाग लिया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *