सहारनपुर। थाना सदर बाजार पुलिस ने एटीएम में चोरी का प्रयास करने वाली एक महिला समेत चार शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक लाईसेन्सी रिवाल्वर, दो मोबाइल फोन व एक बाईक आदि बरामद की है।पुलिस अधीक्षक नगर व्योम बिंदल ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि थाना सदर प्रभारी कपिल देव, उपनिरीक्षक विपिन शर्मा, अमित कुमार व महिला उपनिरीक्षक चंचल कुमारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रात्रि में गश्त व चैकिंग के दौरान शिवालिक बैक के पास हिताची एटीएम मशीन को पेंचकश से खोलते हुऐ मौके से अभियुक्त विनीत कुमार नैन पुत्र कृष्णपाल सिंह निवासी मौ. बालाजी पुरम थाना सदर बाजार व विकास कुमार पुत्र कृष्णपाल निवासी रामपुरी कालोनी खलासी लाईन थाना सदर बाजार को गिरफ्तार कर लिया। जिनके कब्जे से एक लाईसेन्सी रिवाल्वर मय चार जिन्दा कारतूस .22 बोर व दो पेंचकश, एक चाकू, दो मोबाइल फोन व एक बाईक बरामद कर ली। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्तो के विरुद्ध थाना सदर बाजार पर धारा 305(ए) 62, 3(5) 324(4) बीएनएस, धारा 3/30 व 4/25 शस्त्र अधिनियम पंजीकृत किया गया । पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि राजेश पुत्र नरेश कुमार निवासी नेहरू नगर बालाजी एकेडमी के पास खलासी लाईन थाना सदर बाजार हिताची एटीएम का एक कान्ट्रैक्टर है। राजेश द्वारा इस एटीएम मशीन मे पैसा डाला जाता है। उसने ही हमे एटीएम मशीन का पासवर्ड बताया गया था । विकास व राजेश नवीनगर में स्थित हिताची एटीएम मशीन में भी पार्टनर है। विनीत कुमार नैन ने बताया कि तनु पुत्री शेर सिंह निवासी वेद बिहार कालोनी नवादा रोड़ थाना सदर बाजार ने मुझे विकास कुमार से मिलवाया था। तनु और विकास कुमार एक दूसरे को पहले से जानते थे और बताया था कि एटीएम मशीन मे जितने भी पैसे मिलेगे उसको हम सभी बराबर-बराबर आपस मे बाँट लेगे । हम लोगो ने एटीएम की रेकी कर एटीएम के अन्दर लगा कैमरा एक दिन पहले ही तोड़ दिया था। इसी योजना के तहत आज हम दोनो एटीएम तोड़कर पैसे चुराने आये थे । हम एटीएम मशीन को खोलकर पासवर्ड डाल ही रहे थे कि पुलिस मौके पर आ गयी और हमे पकड़ लिया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *