हरिद्वार। न्यू हरिद्वार चंद्राचार्य चौक व्यापार मंडल के अध्यक्ष मृदुल कौशिक के संयोजन में होली मिलन समारोह का आयोजन धूमधाम के साथ किया गया।कार्यक्रम में विधायक मदन कौशिक,मेयर किरण जैसल,पूर्व मेयर मनोज गर्ग भी शामिल हुए।व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने सभी का तिलक लगाकर और फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। सभी ने मिलकर होली के गीतों पर जमकर नृत्य किया। एक दूसरे संग फूलांें से होली खेली और शुभकामनाएं दी।साथ ही होली के परंपरागत व्यजनों का आनंद लिया।होली की शुभकामनाएं देते हुए नगर विधायक मदन कौशिक ने कहा कि व्यापार मंडल अध्यक्ष मृदुल कौशिक सामाजिक दायित्व का निर्वहन भी बखूबी कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि रंगों का पर्व होली समाज को प्रेम ओर एकता का संदेश देता है।होली के रंग जीवन में उल्लास और उमंग भरते हैं। एक दूसरे के साथ होली पर्व की खुशीयां साझा करें और समाज को एकजुटता का संदेश दें।मेयर किरण जैसल ने सभी व्यापारियों को होली की बधाई दी। व्यापार मंडल अध्यक्ष मृदुल कौशिक ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में योगदान के साथ शासन प्रशासन का भी पूर्ण सहयोग करते हैं।उन्होंने बताया कि व्यापार मंडल की और से हर वर्ष किए जाने वाले होली मिलन समारोह में व्यापारी, अतिथी और आमजन मिलकर होली की खुशीयां मनाते हैं।इस दौरान अनूप सिंह,सुनील गुलाटी, दीपक अग्रवाल,सुधीर गुप्ता,संजय पटवर,राहुल अग्रवाल,ब्रजराज खरे,जलालुद्दीन,हिमांशु सैनी, कैलाश केसवानी,सचिन गुप्ता,तरुण गुप्ता,आकाश आदि मौजूद रहें। कार्यक्रम में अनूप सिंह सिद्धू,सुनील गुलाटी,दीपक अग्रवाल,सचिन अग्रवाल,सुधीर गुप्ता,संजय पटुवर,राहुल अग्रवाल, ब्रजराज खरे,तरूण कुमार गुप्ता, जलालुद्दीन, हिमांशु सैनी,कैलाश केसवानी,सचिन गुप्ता, तरुण गुप्ता, आकाश आदि मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *