हरिद्वार। नेशनल हयूमन राइट्स वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव एडवाकेट अनूप प्रकाश भारद्वाज ने अपनी टीम के साथ एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर का स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दी।इस दौरान अनूप प्रकाश भारद्वाज ने एसएसपी को ज्ञापन देकर जनपद में कानून व्यवस्था मे सुधार के लिए कई सुझाव भी दिए।अनूप प्रकाश भारद्वाज ने कहा कि जनपद में बढ़ रहे बाल श्रम,मिक्षावृत्ति और नशे पर प्रभावी रोक लगाने के लिए चौकी प्रभारियों को आवश्यक रूप से जिम्मेदार बनाया जाए।न्यायालय आने जाने के दौरान अधिवक्ताओं को चेकिंग के नाम पर रोककर परेशान ना किया जाए।शिकायत प्रकोष्ठ में प्रार्थना पत्र देने वालों को पावती दी जाए।अशिक्षित व बुजुर्गों के साथ होने वाले साईबर अपराधों को रोकने के लिए व्यापक रूप से जागरूकता अभियान चलाया जाए।असमाजिक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया पर भ्रामक व भड़काउ पोस्ट करने वालों पर कठोर कार्यवाही की जाए।थाना व चौकी स्तर पर रात्रि गश्त बढ़ाने के साथ कालोनियों में खड़े होने वाले वाहनों पर कानूनी कार्यवाही की जाए प्रत्येक माह में कम से कम एक बार पुलिस जनता चौपाल का आयोजन किया जाए।112पर आने वाली कॉल पर तत्काल सहायता उपलब्ध करायी जाए।न्यायालय द्वारा थानों से तलब की जाने वाली,रिपोर्ट/आख्या एवं साईबर काईम रिपोर्ट आदि पर अनावश्यक विलम्ब न किये जाने के निर्देश पारित किए जाएं।साईबर क्राईम के मामलों में फ्रिज किए गए खातों में जमा रकम को पीड़ित को जल्द से जल्द से दी जाए।इस दौरान अनूप प्रकाश भारद्वाज,हिमांशु सरीन,प्रदेश संगठन मंत्री गोविंद सिंह बिष्ट,मीनू शर्मा एडवोकेट,पूर्व वरिष्ठ अधिकारी ओपी तिवारी,देवांश वालिया,आयुश शर्मा एडवोकेट,स्वर्णिम राजपूत,रणविजय,राजेश वर्मा,मोहन तिवारी आदि शामिल रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *