व्यापारी व उद्यमी दोनों ही देश की अर्थ व्यवस्था की दो महत्वपूर्ण शक्तियां: गौड़
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय वरिष्ठ महामंत्री नवीन मक्कड़ एवं सहारनपुर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष शिव कुमार गौड़ ने व्यापारियों और उद्यमियों की एकता पर बल देते हुए कहा कि दोनों ही देश की अर्थ व्यवस्था की दो महत्वपूर्ण शक्तियां है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों व उद्यमियों की समस्याओं को नगर एवं प्रदेश स्तर पर उठाकर उसका समाधान कराने का प्रयास किया जायेगा।
पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रान्तीय वरिष्ठ महामंत्री नवीन मक्कड़ व एसआईए के अध्यक्ष शिव कुमार गौड़ ने कहा कि संगठन सेवा भाव से कार्य करते हुए व्यापारियों और उद्यमियों की समस्याओं को नगर से लेकर प्रदेश स्तर तक उठाकर उनके समाधान के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि व्यापारी और उद्यमी देश की अर्थव्यवस्था की दो महत्वपूर्ण शक्तियां हैं। दोनों वर्गों की एकजुटता से व्यापारिक हितों की रक्षा के साथ-साथ प्रदेश के आर्थिक विकास को भी नई दिशा मिलेगी।
एसआईए के अध्यक्ष शिव कुमार गौड़ ने कहा कि संगठन बनवारी लाल कंछल के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में कार्य करेगा। उन्होंने बताया कि बनवारी लाल कंछल एक अनुभवी एवं समर्पित व्यापारी नेता हैं, जो लंबे समय से प्रदेश भर में व्यापारियों और उद्यमियों की समस्याओं को उठाते रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार व्यापार एवं उद्योग के विकास के लिए कार्य कर रही है। इसके बावजूद यदि किसी व्यापारी या उद्यमी को कोई समस्या है, तो वह संगठन के माध्यम से अपनी आवाज उठा सकता है, जिसका समाधान कराने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर नवीन मक्कड़ ने शिव कुमार गौड़ एवं अन्य पदाधिकारियों को पटका और माला पहनाकर सम्मानित किया तथा संगठन द्वारा पूर्ण सहयोग और सम्मान देने का आश्वासन दिया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *