मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं पर तत्परता से कार्यवाही करे संबंधित अधिकारी-डीएम
हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला कार्यालय सभागार में जिला योजना,राज्य योजना एवं बीस सूत्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत विभिन्न योजनाओं के लिए जारी धनराशि में से अवशेष के संबंध में समीक्षा बैठक ली।बैठक में उन्होंने सभी जिलास्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वित्तीय वर्ष समाप्ति पर है तथा जिन विभागों ने जिला योजना के अंतर्गत स्वीकृत धनराशि के सापेक्ष शत प्रतिशत धनराशि व्यय नहीं की गई है,वह विभाग फरवरी के अंत तक शत प्रतिशत धनराशि व्यय करना सुनिश्चित करे,इसमें किसी भी प्रकार की कोई शिथिलता एवं लापरवाही न बरती जाए।राज्य सेक्टर के अंतर्गत जो भी कार्य किए जाने है उन कार्यों को शीर्ष प्राथमिकता से करते हुए स्वीकृत धनराशि का व्यय करना सुनिश्चित करे।उन्होंने बीस सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए कहा कि जो विभाग बी एवं डी श्रेणी में है,उन्हें ए श्रेणी में आने के निर्देश दिए गए।जनपद में मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि जिन विभागों में घोषणाएं कार्यवाही हेतु लंबित है उन घोषणाओं पर संबंधित अधिकारी तत्परता से कार्यवाही करना सुनिश्चित करे,इसमें किसी भी प्रकार से कोई शिथिलता एवं विलंब न किया जाए,सभी अधिकारी गंभीरता से कार्यवाही करना सुनिश्चित करे।जनपद में चलाए जा रहे सफाई अभियान को सभी अधिकारी गंभीरता से ले तथा अपने अपने क्षेत्रों में चलाए जा रहे सफाई अभियान का निरंतर मॉनिटरिंग करे।जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि तीर्थनगरी को साफ,स्वच्छ एवं सुंदर जनपद बनाने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देशन में विगत तीन माह से निरंतर सफाई अभियान जारी है,जिसमें सभी अधिकारियों द्वारा अपना सहयोग दिया जा रहा है।उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान को ओर बेहतर करने के लिए चमाचम सड़क सफाई अभियान 21फरवरी से 03मार्च तक जनपद के शहरी क्षेत्रों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक चलाया जा रहा है।अभियान को सफल बनाने के लिए सभी अधिकारी अपने अपने क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों,सामाजिक संगठनों,व्यापार मंडल,धार्मिक संस्थाओं,स्वयंसेवी संस्थाओं एवं ग्रामीणों को अभियान में शामिल करने हेतु प्रेरित करते हुए सभी का सहयोग ले। तीर्थनगरी में आने वाले पर्यटकों श्रद्धालुओं को स्वच्छ साफ वातावरण उपलब्ध हो सके,वह जब अपने गंतव्य को लौटे तो अपने साथ सुखद अनुभव के साथ जाए।बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा,अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी,जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश,मुख्य चिकित्साधिकारी आर.के.सिंह,उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार,मुख्य कोषाधिकारी अजय कुमार,जिला पंचायतराज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह,अधिशासी अभियंता लोनिवि दीपक कुमार,जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल ,प्रोजेक्ट मैनेजर पेयजल निगम (गंगा)मीनाक्षी मित्तल,मुख्य कृषि अधिकारी गोपाल सिंह भण्डारी सहित जिला स्तरीय सम्बन्धित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *