हरिद्वार। भेल व्यापार मंडल के अध्यक्ष मुकेश चौहान के नेतृत्व मे भेल उपनगरी क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर खुले मे शराब पीने वालो के खिलाफ सख्त कार्यवाही एवं भेल मार्केट मे दुकानों मे काम करने वाले नौकरो के सत्यापन की मांग को लेकर रानीपुर कोतवाल आशुतोष राणा को ज्ञापन देकर कारवाई की मांग की।व्यापार मंडलप्रतिनिधियों ने भेल उपनगरी के समस्त मार्केट के सामने एवं सेक्टर 1शॉपिंग सेंटर व स्टेट बैंक सेक्टर 1 खोखों के सामने खुलेआम कारों मे बैठकर शराब पीना और उसके पश्चात युवकों के द्वारा गाली गलौच व हुडदंग करते है।जिस कारण क्षेत्र का माहौल बहुत खराब रहता है और महिलाएं व परिवार सहित मार्केट मे आने जाने,टहलने व घूमने वालों को बहुत ज्यादा परेशानी हो रही है। क्षेत्र के लोग अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे है।उन्होंने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि सेक्टर 1 मार्केट के आस पास खाली पड़े स्थानो पर देर रात 12बजे तक कारों मे बैठकर शराब पी जाती है जिस कारण आस पास के निवासी रात्रि मे ठीक से सो भी नही पाते है और अश्लील गालियो से बच्चों पर गलत असर पड़ता है।रात्रि 8 बजे से 12बजे तक पुलिस गश्त जाए,ताकि लोग अपने घरों मे चौन से सो सकें।वहीं सुरक्षा की दृष्टि से सभी मार्केट मे काम करने वाले नौकरों विशेष कर रेस्टोरेंट जहाँ रोजाना नये नोकर दिखाई देते है उनका पुलिस सत्यापन होना अत्यंत आवश्यक है।वैसे भी वर्षों से पुलिस सत्यापन नही हुआ है,जो सुरक्षा की दृष्टि से होना जरूरी है।प्रतिनिधिमंडल मे मुख्य रूप से योगेश श्रीवास्तव नरेश गोयल, पृथ्वी सिंह, देवेंद्र कुमार,अमित कुमार शामिल रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *