हरिद्वार। टैक्सी मैक्सी ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर चारधाम यात्रा को लेकर अधिकारियों द्वारा हरिद्वार के पर्यटन कारोबारियों के साथ बैठक नहीं करने पर रोष जताते हुए तत्काल बैठक बुलाने की मांग की है।ज्ञापन की प्रति जिलाधिकारी को भी प्रेषित की गयी है।एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरीश भाटिया,सचिव संजय शर्मा व कोषाध्यक्ष इकबाल सिंह ने कहा कि अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है।चारधाम यात्रा को लेकर उच्चाधिकारियों ने ऋषिकेश में बैठक का आयोजन किया। हरिद्वार चारधाम यात्रा का प्रमुख केंद्र है।लेकिन यात्रा व्यवस्थाआंे को लेकर अभी तक हरिद्वार के पर्यटन कारोबारियों के साथ कोई बैठक नहीं की गयी।जो कि हरिद्वार के साथ सौतेला व्यवहार करने जैसा है और इसे लेकर स्थानीय पर्यटन कारोबारियों में रोष है।उन्होंने कहा कि एसोसिएशन की मांग है कि हरिद्वार में बैठक का आयोजन किया जाए।जिससे हरिद्वार के पर्यटन व्यवसायियों को यात्रा को लेकर सरकार के दिशा निर्देशों की जानकारी मिल सके और उत्तराखंड में पर्यटन व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए अपने सुझाव शासन और प्रशासन तक पहुंचा सकें। ज्ञापन सौंपने वालों में कई पर्यटन कारोबारी शामिल रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *