सहारनपुर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत अधिक से अधिक वोट बनाए जाने का कार्य करने के साथ-साथ भाजपा की दोहरी मानसिकता को जग जाहिर करने का कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया।
आज अंबाला रोड स्थित आयोजित मासिक बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष चैधरी अब्दुल वाहिद ने कहा कि एसआईआर अभियान के अंतर्गत अधिक से अधिक लोगों का वोट बनवाने का कार्य किया जाए क्योंकि इसके पीछे भी भाजपा की सोची समझी मानसिकता है कि एक वर्ग विशेष के लोगों को मतदान से वंचित किया जा सकें। जिससे हमें मजबूती से कार्य करना होगा और कोई भी व्यक्ति वोट से वंचित न रहे, इसका भी प्रयास करना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा एक बार फिर धर्म की राजनीति कर रही है और समाज को धर्म और जाति के नाम पर भटकने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, स्वास्थ्य, शिक्षा के प्रति कोई कार्य नहीं किया जा रहा है जिससे कि आम व्यक्ति को लाभ मिल सके। पूर्व विधायक मनोज चैधरी, प्रदेश सचिव मजाहिर राणा, पूर्व मंत्री लियाकत अली ने कहा कि भाजपा सरकार जनता की आवाज को दबाने का काम कर रही है क्योंकि जन भावनाओं के विपरीत कार्य हो रहे हैं ताकि एक बार फिर लोगों को गुमराह कर सत्ता प्राप्त कर सके।
पूर्व मंत्री विनोद तेजियान, वरिष्ठ नेता चैधरी साजिद, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश शर्मा एवं फरहाद आलम गाड़ा ने सभी कार्यकर्ताओं को निर्देशित करते हुए कहा कि आगामी 2027 में जीत का लक्ष्य निर्धारित कर चुनाव की तैयारी में जुट जाए, ताकि एक बार फिर उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार का गठन हो सकें और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बन सकें। बैठक को प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य रतन यादव, पदम सिंह, किरण पाल राणा, कार्यालय प्रभारी फैसल सलमानी, अच्छन यादव, सुदेश गुर्जर, राजेश शर्मा, संदीप सैनी, रमेश पंवार, हसीन कुरैशी, सिद्धार्थ यादव, मुस्तकीम राणा, विधायक प्रतिनिधि हैदर मुखिया, शोएब मलिक, महजबी खान, गौरव यादव, हाजी खुर्शीद, चैधरी जुमला सिंह, सोनू नंबरदार, गुलफाम अंसारी, वेदपाल पटनी आदि मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *