हरिद्वार। तीर्थ नगरी हरिद्वार को साफ स्वच्छ जनपद बनाने के लिए 07 फरवरी को चलाए जा रहे मेगा सफाई अभियान जिसमें एक दिन एक घंटा एक साथ सफाई अभियान की सफलता के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला कार्यालय सभागार में जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए है कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी अधिकारी अपने अपने क्षेत्रों, कार्य स्थलों उनके अधीन संचालित हो रहे संस्थानों में विशेष मेगा स्वच्छता अभियान चलाए। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश है कि जनपद की सभी 318ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधानों, जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों के सहयोग से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया जाए। उन्होंने नगर निगम,नगर पालिका,नगर पंचायतों के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सभी अपने अपने क्षेत्रों में सामाजिक संगठनों,व्यापार मंडल,जनप्रतिनिधियों के सहयोग से मेगा स्वच्छ अभियान चलाया जाए।उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी,उपजिलाधिकारियों,खंड विकास अधिकारियों,महिला मंगल दलों,युवक मंगल दलों,स्वयंसेवी संस्थाओं आदि का इस मेगा सफाई अभियान में सहयोग लिया जाए,मुख्यमंत्री का हरिद्वार जनपद को साफ स्वच्छ जनपद बनाने का जो सपना है वो साकार हो सके।उन्होंने सभी जनपदवासियों, सामाजिक संगठनों,धार्मिक संस्थाओं,जनप्रतिनिधियों,व्यापार मंडल एवं गैर स्वयंसेवी संस्थानों से 07फरवरी को चलाए जा रहे मेगा सफाई अभियान में पूर्ण सहयोग दे,जिससे कि जनपद को देश का सबसे स्वच्छ सुंदर जनपद बनाए जाना मुमकिन होगा।इस दौरान मुख्य नगर आयुक्त हरिद्वार नंदन कुमार,मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा,ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचंद सेठ,मुख्य नगर आयुक्त रुड़की राकेश चंद्र तिवारी,उप जिलाधिकारी रुड़की अनिल कुमार शुक्ला, उपजिलाधिकारी भगवानपुर देवेंद्र सिंह नेगी,लक्सर सौरभ असवाल,जिला विकास अधिकारी वेदप्रकाश,सहायक परियोजना निर्देशक नलिनीत घिल्डियाल,जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह,नोडल स्वजल चंद्रकांत मणि त्रिपाठी,जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत सहित खंड विकास अधिकारी,नगर पालिका,नगर पंचायत के अधिकारी ,जिलास्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *