हरिद्वार। जनपदवासियो की समस्या का त्वरित निराकरण करने के उदेश्य से मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में हरिद्वार में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। तहसील दिवस में विभिन्न क्षेत्रों से आये क्षेत्रवासियों द्वारा विभिन्न विभागों से सम्बंधित दर्ज 44समस्याओं में से 24समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कर शेष समस्याओं के निस्तारित कराने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये।तहसील दिवस में दर्ज करायी गई मुख्यत शिकायतों में अधिकतर भूमि विवाद,अतिक्रमण,पेयजल,विद्युत,राशन आदि से सम्बन्धित थीं।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि तहसील दिवस में जो भी समस्याएं क्षेत्रीय जनता द्वारा दर्ज कराई गई है उनका समयबृद्धता के साथ निस्तारण करना सुनिश्चित करें।इसमें किसी भी प्रकार की कोई शिथिलता एवं ढिलाई नहीं बरतती जानी चाहिए।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का उद्देश्य है कि जनपदवासियों की समस्याओं का तहसील दिवस के अवसर पर ही निराकरण किया जाए,ताकि लोगों को अपनी समस्याओं को लेकर अनावश्यक कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़े।उन्होंने उपजिलाधिकारी एवं पटवारी एवं लेखपालों को निर्देश दिए हैं कि भूमि विवाद से संबंधित प्रकरणों पर स्थलीय निरीक्षण करते हुए भूमि की पैमाइश की जाए। पैमाइश करते हुए वस्तु स्थिति की जांच करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि जो शिकायते संबंधित विभागों हस्तान्तरित की जा रही उन शिकायतो का तत्काल संज्ञान लेते हुए एक सप्ताह के अंतर्गत उन शिकायते निस्तारण करना सुनिश्चित करें।तहसील दिवस के दौरान उप जिलाधिकारी हरिद्वार जितेन्द्र कुमार,तहसीलदार हरिद्वार सचिन कुमार,जल संस्थान,विद्युत विभाग,पेयजल विभाग सहित सम्बंधित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *