किश्तवाड़ ,31 जनवरी। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के दोलगाम इलाके में छिपे आतंकियों को सुरक्षाबलों ने घेर लिया है। आतंकियों को मार गिराने के लिए सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर शुरू कर दिया है। फिलहाल दोनों ओर से भारी गोलीबारी जारी है। अधिकारियों के अनुसार, शनिवार सुबह सुरक्षाबलों ने दोलगाम इलाके में छिपे आतंकियों से दोबारा संपर्क स्थापित किया। सेना ने बताया कि ऑपरेशन की योजना बनाने और उसे ज़मीन पर उतारने के लिए सभी स्रोतों से प्राप्त खुफिया सूचनाओं का समन्वय किया गया।
व्हाइट नाइट कोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ङ्ग पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि जम्मू-कश्मीर में चल रहे संयुक्त ऑपरेशन त्राशी-ढ्ढ के तहत 31 जनवरी की सुबह व्हाइट नाइट कोर, जम्मू-कश्मीर पुलिस और ष्टक्रक्कस्न के जवानों ने दोलगाम के सामान्य क्षेत्र में आतंकियों से संपर्क स्थापित किया।
सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को चारों ओर से घेर लिया है और ऑपरेशन लगातार जारी है। पिछले पखवाड़े में यह चौथी बार है जब इस क्षेत्र में आतंकियों से संपर्क हुआ है। इस बीच, उत्तरी सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने किश्तवाड़ का दौरा कर आतंकवाद विरोधी ग्रिड की समीक्षा की। जिले में छिपे जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों के समूह को खत्म करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है।
सुरक्षा कारणों से मोबाइल इंटरनेट अस्थायी रूप से बंद
अधिकारियों ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान राष्ट्र विरोधी तत्वों द्वारा किसी भी तरह के दुरुपयोग को रोकने के लिए सिंहपोरा, चिंगम और चतरू क्षेत्रों को कवर करने वाले लगभग छह किलोमीटर के दायरे में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *