सहारनपुर( अजीम अख्तर): आज देश भर में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर गरिमामय उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में सहारनपुर परिक्षेत्र कार्यालय में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पुलिस विभाग की महिला अधिकारी और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्ण ढंग से देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम के दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने अपनी मधुर आवाज में देशभक्ति से ओतप्रोत गीत गाकर मौजूद सभी लोगों का मन मोह लिया। उनकी इस शानदार प्रस्तुति ने पूरे परिसर में देशप्रेम की लहर दौड़ा दी।पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG), सहारनपुर परिक्षेत्र अभिषेक सिंह ने महिला अधिकारी/कर्मचारियों की इस उत्कृष्ट प्रस्तुति की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रस्तुतियां न केवल विभागीय एकता को मजबूत करती हैं, बल्कि राष्ट्रभक्ति की भावना को भी और गहरा करती हैं। DIG सिंह ने सभी प्रतिभागी महिलाओं को बधाई दी और उनके उत्साह व समर्पण की भूरि-भूरि सराहना की.
कार्यक्रम परिक्षेत्र कार्यालय में गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आयोजित मुख्य समारोह का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा, जिसमें पुलिस परिवार की महिलाओं ने अपनी प्रतिभा से सभी को गर्व महसूस कराया।
